अमेरिका में भारतीय नागरिक को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाने की तारीख तय
वॉशिंगटन। अमेरिका में रह रहे भारतीय कैदी रघुनंदन यंदमुरी को अगले महीने मृत्युदंड दिया जाएगा, जिसकी तारीख भी तय हो गई है। यंदमुरी ने 2012 में 10 साल की एक बच्ची और उसकी दादी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे मृत्युदंड की दंड की सजा सुनाई गई थी। यंदमुरी ने अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया में 61 साल की भारतीय महिला और उनकी 10 महीने की नातिन को अगवाकर हत्या कर दी थी। पेन्सिल्वेनिया संघीय सरकार ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए, रघुनंदन यंदमुरी को मौत की सजा सुनाई थी।

जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया जाएगा
32 वर्षीय रघुनंदन यंदमुरी को जहरीला इंजेक्शन देकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया जाएगा। कोर्ट ने जहरीला इंजेक्शन लगाने की तारीख 23 फरवरी तय की है। यंदमुरी पहले भारतीय अमेरिकी होंगे, जिन्हें वहां की सरकार मौत की सजा देगी। यंदमुरी पर दोष साबित होने के बाद 2014 में संघीय सरकार ने मौत की सजा सुनाई थी।

क्या था रघुनंदन यंदमुरी का गुनाह?
रघुनंदन यंदमुरी ने 2012 में दादी और पोती फिरौती के लिए अगवा कर दिया था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रघुनंदन ने अपहरण की घटना को अंजाम तो दे दिया था, लेकिन मामला सार्वजनिक होने जाने की वजह से वो इसे क्राइम को संभाल नहीं पाया और गुस्से में दोनों की हत्या कर दी।

टल सकती है मौत की सजा?
रघुनंदन यंदमुरी मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, जो एच1बी वीजा से अमेरिका गए थे। यंदमुरी ने इलेक्ट्रिकल और कंप्युटर साइंस में डिग्री ली है। बताया जाता है कि 2014 में अपनी मौत की सजा के खिलाफ यंदमुरी ने कोर्ट में अपील भी की थी, लेकिन बाद में उनकी अपील को रद्द कर दिया गया। हालांकि, संभावना यह भी जताई जा रही है कि यंदमुरी मौत की सजा से बच भी सकते हैं, क्योंकि पेनसिल्विनिया के गवर्नर टॉम वुल्फ ने कैपिटल पनिशमेंट पर रोक लगा रखी है।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications