Sanna Marin: शराब पीना, गैर मर्द से गले पर किस करवाना, क्या एक प्रधानमंत्री को ऐसी जिंदगी जीने का हक है?

राजधानी हेलसिंकी में लोगों की राय बंटी हुई थी। मार्केटिंग में काम करने वाले जोसुआ फागेरहोम ने कहा कि, यह एपिसोड फिनलैंड की प्रतिष्ठा और फिनिश राजनेताओं में जनता के विश्वास के लिए संभावित रूप से हानिकारक है।

हेल्सिंकी, अगस्त 21: बेहद शांत माने जाने वाला नॉर्डिक देश फिनलैंड में इस हफ्ते हंगामा मचा हुआ है और हंगामा इस बात को लेकर है, कि फिनलैंड की महिला प्रधानमंत्री सना मरीन, जो अभी सिर्फ 36 साल की हैं, उन्होंने पार्टी की, दोस्तों के साथ डांस किया, शराब पी और गाना गाया। सना मरीन का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा और फिर फिनलैंड में हंगामा मच गया। वीडियो में दिख रहा है, कि 36 साल की सना मरीन शराब के नशे में हैं और एक अज्ञात शख्स उनके गले को चूम रहा है। इस पार्टी में कई और लोग शामिल थे और प्रधानमंत्री सना मरीन मस्ती कर रहीं थीं। फिनलैंड हो या अमेरिका, यूरोप या फिर भारत, लाखों युवा हर दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन क्या किसी प्रधानमंत्री के लिए ऐसा करना उचित है? क्या किसी प्रधानमंत्री को पार्टी करने का या फिर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने का हक नहीं होना चाहिए? आज फिनलैंड के लिए ये मुद्दा राष्ट्रीय बहस का है।

प्रधानमंत्री का ऐसा वीडियो आना कितना सही?

प्रधानमंत्री का ऐसा वीडियो आना कितना सही?

शराब पीकर किसी गैर मर्द की बाहों में झूमना और अपने गले पर किस करवाना... क्या सही या फिर किसी की निजी जिंदगी में झांकना नहीं चाहिए, असल सवाल फिनलैंड का ये है। इस वक्त फिनलैंड भी रूसी आक्रमण के कगार पर ही है और उसके पड़ोसी देश यूक्रेन में पिछले साढ़े पांच महीने से भीषण युद्ध चल रहा है, लिहाजा तनावपूर्ण माहौल में फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता हासिल करने के लिए आवेदन किया हुआ है, लिहाजा वो भी पुतिन के गुस्से का शिकार बन सकता है, और ऐसे में देश की प्रधानमंत्री का इस तरह का वीडियो वायरल होना, फिनलैंड में लोगों को पच नहीं रहा है। सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने वाली सना मारिन को पार्टी के अंदर भी गंभीर सवालों के घेरे का सामना करना पड़ा है, जिसमें सबसे बड़ा सवाल ये था, कि क्या उन्होंने ड्रग्स का भी सेवन किया है?

कब हुईं थी शराब पार्टी में शामिल?

कब हुईं थी शराब पार्टी में शामिल?

पार्टी के अंदर से प्रधानमंत्री से सवाल पूछा गया है, कि क्या वो इस अवस्था में थीं, कि अगर देश किसी मुश्किल स्थिति में अचानक आ जाता, तो क्या वो कोई फैसला करने की स्थिति में थीं? सना मरीन ने कहा कि, वह हाल के हफ्तों में पार्टी में शामिल हुईं थीं, लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया, कि वास्तव में कहां और कब? उन्होंने यह भी स्वीकार किया, कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और पार्टी की, लेकिन उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार कर दिया और उन्होंने ड्रग्स लिया है या नहीं, उसका टेस्ट भी दिया है। लेकिन, लोगों में अपने प्रधानमंत्री को लेकर भारी नाराजगी है। हालांकि, लोगों का ये भी कहना है, कि प्रधानमंत्री पार्टी कर रही हैं, इससे उनके मन में गुस्सा नहीं है, लेकिन वो एक ऐसे वक्त में पार्टी कर रही हैं और उनकी पार्टी का वीडियो लीक भी हो रहा है, जब हमारे पड़ोस में भीषण जंग चल रही है और खतरा हमारे ऊपर भी है।

'मुझे भी डांस और पार्टी करने का अधिकार'

'मुझे भी डांस और पार्टी करने का अधिकार'

बवाल बढ़ने के साथ प्रधानमंत्री सना मरीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि साल 2022 में जो लोग डिसिजन मेकर्स होते हैं, उन्हें भी डांस करने का, पार्टी करने का, और शराब पीने का हक होता होगा।' उन्होंने कहा कि, 'मैं नहीं चाहती हूं, कि वोटर्स इन तस्वीरों को लेकर मेरे लिए अपनी कोई राय बनाएं, लेकिन यह वोटर्स पर निर्भर रकता है, कि वो इसको लेकर क्या सोचते हैं।' प्रधानमंत्री सना मरीन, जो शादीशुदा हैं और उनकी 4 साल की एक बेटी भी है, उन्होंने अक्सर जोर देकर कहा है, कि भले ही वो फिनलैंड की सरकार की मुखिया हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी उम्र के किसी अन्य व्यक्ति की तरह ही, अपने ख़ाली समय में दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करती है।

फिनलैंड में लोगों की अलग अलग राय

शुक्रवार दोपहर राजधानी हेलसिंकी में लोगों की राय बंटी हुई थी। मार्केटिंग में काम करने वाले जोसुआ फागेरहोम ने कहा कि, यह एपिसोड फिनलैंड की प्रतिष्ठा और फिनिश राजनेताओं में जनता के विश्वास के लिए संभावित रूप से हानिकारक है। उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि हमारे राजनेताओं के लिए सम्मानजनक होना और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छी बात है।" हालांकि, एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र मिंटू काइलियनेन इस बात से असहमत हैं। उनका मानना है कि, हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन उनका कहना है कि, लीक हुए वीडियो पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है। और यह सामान्य है।" किलियानेन ने कहा कि, "उन्हें भी अपने जीवन में मस्ती करनी चाहिए।" वहीं, कुछ और समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी आलोचना से सेक्सिज्म की बू आती है।

खुले विचारों वाली नेता हैं सना मरीन

खुले विचारों वाली नेता हैं सना मरीन

साल 2019 में सना मरीन फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं थीं और उस वक्त उनकी उम्र 34 साल थी। समतावादी नॉर्डिक देश में भी सना मरीन ने महसूस किया, कि देश में कई बार लिंग भेद काफी ज्यादा बढ़ जाता है और लोग लिंग भेद पर काफी ध्यान देते हैं। उन्होंने साल 2020 में वोग पत्रिका को बताया था, कि 'मैं भले ही किसी भी पॉजीशन में क्यों ना रहूं, लोग हमेशा पहले मेरे सेक्स को लेकर बात करेंगे, कि मैं एक युवा महिला हूं।'वहीं, फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टूर्कू में जेंडर स्टडी की प्रोफेसर अनु कोइवोनेन ने कहा कि, उन्हें नहीं लगता कि लीक हुए वीडियो को लेकर हंगामे में सेक्स कोई फैक्टर था। उन्होंने कहा किस पार्टी करना अपने आप में कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, लेकिन इस तथ्य को लीक किया गया है, और खुद प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए, कि वो किस तरह के लोगों के बीच हैं, और उन्हें ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

विपक्षी नेताओं का क्या कहना है?

विपक्षी नेताओं का क्या कहना है?

जर्नो लिमनेल, जो फिनलैंड की डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी के राजनेता हैं, उन्होने कहा कि, पार्टी करने का हक है या नहीं, इस बात को छोड़ भी दें, फिर भी सबसे बड़ी बात ये है, कि वो एक देश की प्रधानमंत्री हैं और वो किस हाल में थीं, कहां थीं, उनकी सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त कैसी थी, ये तमाम बातें मायने रखती हैं, क्योंकि फिनलैंड की प्रतिष्ठा आपके साथ साथ चलती रहती है। उन्होंने कहा कि, दुश्मन आपके बारे में जानकारी हमेशा जुटाना चाहते हैं और आप किसी विदेशी शक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को लेकर अभी फैसला होना है और देश की कड़ी निगरानी की जा रही है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री का ऐसा वीडियो सही नहीं हो सकता है।' आपको बता दें कि,यह पहली बार नहीं है, जब सना मरीन की पार्टी ने सुर्खियां बटोरी हैं। दिसंबर में भी उन्होंने सुबह 4 बजे तक एक क्लब में पार्टी करने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी।

प्रधानमंत्री और मॉडर्न खयालात

प्रधानमंत्री और मॉडर्न खयालात

फ़िनलैंड जैसे प्रगतिशील समाज में भी, जहां सना मरीन जैसी नेता एक विशिष्ठ सामाजिक ढांच को तोड़ने के लिए जाने जाती हैं, जो एक सिंगल मदर के साथ पली-बढ़ी हैं और जो एक महिला के साथ संबंध में भी रही हैं, उन्होंने फिनलैंड के युवाओं को अपना फैन जरूर बनाया है और प्रधानमंत्री कार्यालय जाते वक्त उनके ड्रेस ने भी फिनलैंड के लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन उसके बाद भी फिनलैंड के लोग अभी तक इस बहस में ही हैं, कि क्या किसी गैर मर्द के साथ बाहों में बाहें डालकर शराब पीना, पार्टी करना... क्या किसी प्रधानमंत्री के लिए सही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+