इराक में शहीद कैप्‍टन हुमायूं के पिता ने दिया ट्रंप को करारा जवाब

वाशिंगटन। रिपलिब्‍कन डोनाल्‍ड ट्रंप भले ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार घोषित कर दिए गए हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी लोकप्रियता अमेरिका के एक खास तबके तक ही सीमित होकर रहती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण है एक मुसलमान अमेरिकी सैनिक की ओर से ट्रंप को 'राष्‍ट्रपति पद के लिए अनफिट उम्‍मीदवार' करार दिया जाना।

Capt-Humayun-Khan-US-Army-donald-trump

किस हुमायूं पर बोले थे ट्रंप

इराक में वर्ष 2004 में एक सुसाइड ब्‍लास्‍ट में मारे गए कैप्‍टन हुमायूं खान को लेकर टिप्‍पणी की थी। हुमायूं की उम्र सिर्फ 27 वर्ष थी जब वह शहीद हो गए थे। वह उस समय कार ब्‍लास्‍ट का शिकार बन गए जब वह अपने साथियों और नागरिकों को बचाने के लिए गए थे।

काली मानसिकता के शिकार ट्रंप

हूमायूं के पिता खिज्र खान ने डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन के दौरान कहा कि ट्रंप एक काली मानसिकता के शिकार हैं और उन्‍हें इलाज की जरूरत है। खिज्र खान और उनकी पत्‍नी गजाला पाकिस्‍तान से हैं और पिछले करीब 35 वर्षों से अमेरिका के वर्जिनिया में रह रहे हैं।

खिज्र ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस जगह पर जाएं जहां हजारों बहादुरों की कब्रें हैं। ये वे लोग थे जिन्‍होंने अमेरिका की रक्षा में अपने प्राणों को त्‍याग दिया। खिज्र का मानना है कि अगर ट्रंप का वश चलता तो फिर उनका बेटा अमेरिका में ही नहीं होता।

ट्रंप को नहीं मालूम कुर्बानी के मायने

हुमायूं की मां गजाला ने भी ट्रंप पर हमला बोला और कहा कि ट्रंप को कुर्बानी के मायने नहीं मालूम हैं। उन्‍होंने कहा कि ट्रंप अक्‍सर उनकी चुप्‍पी पर सवाल उठाते हैं।

गजाला ने कहा कि जिस समय डेमोक्रेटिक पार्टी का कंवेंशन वला रहा था वहां पर उनके बेटे की बड़ी सी तस्वीर थी और ऐसे में उनके लिए खुद पर काबू रख पाना काफी मुश्किल था।

इस्‍लाम से अनजान ट्रंप

गजाला की मानें तो ट्रंप को इस्‍लाम के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। अगर वह वास्तविक इस्लाम और कुरान को पढ़ेंगे तो वे तमाम विचार जो उन्हें चरमपंथियों से मिलते हैं, बदल जाएंगे। चरमपंथ एक अलग मजहब है। गजाला के मुताबिक ट्रंप को तो कुर्बानी का भी मतलब नहीं मालूम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+