ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ी फेसबुक की अकड़, न्यूज बैन हटाने के लिए किया सरकार से समझौता
फेसबुक और ऑस्ट्रेलियन सरकार के बीच न्यूज बैन को लेकर समझौता हो गया है। फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज बैन शेयर करने पर लगा बैन हटाने का फैसला किया है।
केनबरा: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की अकड़ को तोड़ ही दिया है। फेसबुक को ऑस्ट्रेलियन सरकार के साथ समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अपना घमंड किनारे रखते हुए फेसबुक ने कहा है कि वो यूजर्स को फेसबुक पेज पर न्यूज पब्लिश करने की इजाजत देने को तैयार हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार से समझौता होने के बाद फेसबुक ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

फेसबुक का घमंड टूटा!
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अलग अलग देशों की सरकार के बीच तमाम मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं, जिसके बाद सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि क्या अब देशों के कानून सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक या ट्वीटर से पूछकर बनेंगे? ताजा विवाद फेसबुक और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच की थी, जिसमें फेसबुक ने अपने पेज पर न्यूज पब्लिश करने से लेकर भूकंप-बाढ़ जैसे आपातकालीन जानकारी शेयर करने पर भी रोक लगा दी थी। फेसबुक के इन हरकतों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी के साथ अलग अलग देशों के राष्ट्रध्यक्षों से बात की थी, जिसके बाद कई देशों ने फेसबुक के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए फेसबुक के एमडी विलियम इस्टन ने पने बयान में कहा है कि 'हमें बेहद खुशी है कि हम ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ एक समझौते पर सहमत हो गये हैं। इस बैन को हटाने की दिशा में रचनात्मक बातचीत की गई है और हमने ऐसे फ्रेमवर्क का समर्थन करने का फैसला किया है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पब्लिशर्स के बीच इनोवेशन और सहयोग को बढ़ाता हो'। ऑस्ट्रेलिया सरकार से समझौते की घोषणा करते हुए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए फेसबुक के एमडी विलियम इस्टन ने कहा कि 'हमने ऑस्ट्रेलिया सरकार को कानून में कई संशोधन और बदलावों के लिए मनाया है। इन बदलावों के बाद अब हम पब्लिक जर्नलिज्म के क्षेत्र में और निवेश कर सकते हैं और आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए फेसबुक पर लगाए गये बैन धीरे धीरे हटा लिए जाएंगे'

ऑस्ट्रेलिया ने अपनाया था कड़ा रूख
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने फेसबुक के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कहा था कि फेसबुक जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई लोगों पर लगी रोक हटा ले और न्यूज पब्लिश करने वाली कंपनियों से बातचीत शुरू करे। दरअसल, फेसबुक और ऑस्ट्रेलिया सरकार के बीच फेसबुक पोस्ट में न्यूज साइट्स पोस्ट करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके बाद फेसबुक ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार के कानून के विरोध में वहां के न्यूज, हेल्थ और इमरजेंसी सेवाओं के पोस्ट पर रोक लगा दी थी। फेसबुक के इस कदम की दुनियाभर में आलोचना की गई। वहीं, फेसबुक के इस कदम को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के शीर्ष नेताओं से भी बात कर फेसबुक के कदम के बारे में बताया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा है कि 'ऑस्ट्रेलिया जो कर रहे हैं उसमें कई देशों की दिलचस्पी है लिहाजा मैं गुगल के जैसे ही फेसबुक को भी रचनात्मक तरीके से बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं क्योंकि वे जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया आज जो कदम उठा रहा है वो कदम आगे जाकर कई और देश उठा सकते हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications