Facebook Bug: फेसबुक ने दूर की यूजर्स परेशानी, अचानक फॉलोअर्स कम होने से मच गया था 'हाहाकार'
फेसबुक पर अचानक काफी संख्या में लोगों के फॉलोअर्स कम हो गए हैं। जिन यूजर्स के लाखों फॉलोअर्स थे, उनकी संख्या घटकर 10,000 से भी कम हो गई है। इस गिरावट से मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी बच नहीं पाए हैं।
फेसुबक (Facebook) पर आज सुबह अचनाक कई लोगों की डिजिटल लोकप्रियता में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। जी हां आज के इस दौर में जब फॉलोवर्स (followers) की गिनती के आधार पर लोगों की लोकप्रियता आंकी जा रही है, वहां अचानक लोगों के कई-कई मिलियन फॉलोअर्स घट जाना सच में हैरानी वाली बात है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फेसबुक पर किसी बग की वजह से रातों-रातों लोगों के फॉलोअर्स गायब हो गए हैं।

मार्क जुकरबर्ग के 99फीसदी फॉलोअर्स घटे
फॉलोअर्स गंवाने की इस लिस्ट में जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा हुई वह फेसबुक की पैरेंट्स कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का था। 119 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स रखने वाले मार्क जकरबर्ग के फॉलोअर्स घटकर मात्र चार अंकों में सिमट कर रह गए थे। हालांकि वर्तमान में एक बार फिर से जुकरबर्ग के फॉलोअर्स 9,993 से बढ़कर 119 मिलियन को पार कर गए हैं।

क्या फेक फॉओअर्स की हो रही छंटनी?
कई अन्य यूजर्स ने भी फॉलोअर्स अचानक से खत्म होने की शिकायत की थी। कहा जा रहा है कि यह फेक फॉलोअर्स की छंटनी का परिणाम है। हालांकि जिस भारी मात्रा में मार्क जुकरबर्ग के फॉलोअर्स की छंटनी हुई है यह लगभग असंभव सी बात है कि मेटा सीईओ के 99 फीसदी से भी अधिक फॉलोअर्स फेक होंगे। अब जब एक बार फिर से लोगों के फॉलोअर्स लौट आए हैं तो यह बात माकूल लगती है कि किसी बग के कारण आयी खराबी की वजह से फेसबुक पर लोगों के अचानक फॉलोअर्स घट गए होंगे।

Meta की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
विदेश ही नहीं भारत में भी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर ढेरों यूजर्स इस संबंध में अपनी शिकायत रखी थी कि उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक कैसे बेहद कम हो गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसपर पहले भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था और अब जब समस्या सुलझा ली गई है, मेटा ने इस संबंध में खबर लिखे जाने तक कुछ भी नहीं बताया है।

कई बड़े संस्थानों के घटे फॉलोअर्स
बतादें कि इस सप्ताह की शुरुआत से ही अमेरिका के कई बड़े मीडिया आउटलेट्स के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली थी। इस लिस्ट में द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, हफिंग्टन पोस्ट, द हिल, यूएसए टुडे आदि बड़े नाम शामिल हैं जिनकी काफी संख्या में फॉलोअर्स गिरे हैं। इसके बाद ही ऐसी अफवाहों ने जन्म लिया कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक अपने नकली या बॉट खातों को हटा सकती है। इससे पहले मंगलवार( 11 अक्टूबर) को मेटा ने अपने फेसबुक यूजर्स को डेटा चोरी की वॉर्निंग दी थी।

लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा चोरी
मेटा ने बताया कि एंड्रॉयड और आईओएस के कई ऐप्स ने उनके लॉगिन क्रेडेंशियल्स चोरी कर उनका मिसयूज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 लाख फेसबुक यूजर्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स चोरी होने का मामला सामने आया। ये ऐप्स अधिकतर फोटो एडिटर, गेम, VPN सर्विस, बिजनेस और यूटिलिटी सेवाओं से जुड़े हुए थे। मेटा ने अपने यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर मौजूद इस तरह के 400 ऐप्स का पता लगाया। इन ऐप्स को यूज करने वाले यूजर के फेसबुक क्रेडेंशियल्स चोरी कर उनका इस्तेमाल गलत कामों में हो रहा था।
न्यूजीलैंड में फंसी लगभग 500 व्हेल मछलियों की मौत, खतरनाक शार्क की वजह से कोई नहीं कर पाया मदद












Click it and Unblock the Notifications