Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

न्यूजीलैंड में फंसी लगभग 500 व्हेल मछलियों की मौत, खतरनाक शार्क की वजह से कोई नहीं कर पाया मदद

चौथम और पिट द्वीप पर शार्क का बेहद अधिक खतरा रहता है इसलिए चाहकर भी इन व्हेलों को बचाया नहीं जा सका। इनमें से कई ऐसी थीं जो पहले ही मर चुकी थीं और बाकी बची मछलियों को बचाने के लिए उन्हें आसान मौत देना ही एक विकल्प था।

न्यूजीलैंड (New Zealand) के दो द्वीप पर लगभग 500 पायलट व्हेल (whales) मारी गई हैं। व्हेल की मौत का ताजा मामला पिट द्वीप का है। सरकार ने इन पायलट व्हेलों की मौत का कारण भी बताया है। दरअसल पिट द्वीप पर शार्क के हमले का खतरा रहता है। इस कारण से इन पायलट व्हेल के रेस्क्यू के लिए कोई ऑपरेशन भी नहीं चलाया जा सका। अधिकारियों का कहना था कि इन पायलट व्हेल को बचाने के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा सकती थी।

द्वीप पर शार्क मछली का है खतरा

द्वीप पर शार्क मछली का है खतरा

संरक्षण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को चैथम द्वीप पर 250 पायलट व्हेल पाए गए थे। इसके ठीक तीन दिन बाद पिट द्वीप पर 240 पायलट व्हेल के आने की सूचना मिली। विपरीत परिस्थितियों के कारण व्हेल्स को वापस समुद्र में भेजना संभव नहीं था। इसके साथ ही यहां पर शार्क मछली का बड़ा खतरा है, इस कारण से यहां पर रेस्क्यू नहीं किया जा सकता। इनमें से कई ऐसी थीं जो पहले ही मर चुकी थीं और बाकी बची मछलियों को बचाने के लिए उन्हें मारना ही एक विकल्प था।

पीड़ा न झेलनी पड़े इसलिए दिया गया मृत्युदान

पीड़ा न झेलनी पड़े इसलिए दिया गया मृत्युदान

अधिकारियों का कहना था कि दोनों द्वीप न्यूजीलैंड के मुख्य द्वीप से दूर हैं इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत मुश्किल था। टेक्निकल मरीन एडवाइजर डेव लुंडक्विस्ट ने एएफपी को बताया, कि उनकी प्रशिक्षित टीम ने पायलट व्हेल को मृत्युदान दिया ताकि उन्हें पीड़ा ना झेलनी पड़े। डेव ने बताया कि ये फैसला लेना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उनके पास कोई और चारा भी नहीं था। चैरिटी प्रोजेक्ट जोनाह के जनरल मैनेजर डैरेन ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त लोग भी नहीं थे जो व्हेल को बचाने में मदद कर सके।

पहले भी फंसती रही हैं व्हेल मछलियां

पहले भी फंसती रही हैं व्हेल मछलियां

चैथम द्वीप समूह पर बड़ी संख्या में पायलट व्हेल का फंसना कोई नई बात नहीं है। 1918 में लगभग 1,000 व्हेलों के समुद्री तट फंसने का रिकॉर्ड मिलता है। हाल के समय में देखा जाए तो साल 2017 में लगभग 700 पायलट व्हेल इस तट पर फंस चुकी हैं। बता दें कि पिट और चैथम द्वीप चैथम न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट से लगभग 840 किलोमीटर दूर स्थित है। चैथम द्वीप पर लगभग 800 लोग रहते हैं, जिसमें 40 लोग पिट द्वीप पर रहते हैं, वहीं बाकी लोग चैथम द्वीप पर रहते हैं।

बार-बार समुद्र तटों पर क्यों फंस जाती हैं व्हेल?

बार-बार समुद्र तटों पर क्यों फंस जाती हैं व्हेल?

इतने बड़े समूह में व्हेल मछलियों के बीच पर आ जाने का कारण अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है। हालांकि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ऐसा रास्ता भटकने और तट के बेहद नजदीक आने के कारण हो सकता है। पायलट व्हेल बड़े पैमाने पर फंसने के लिए कुख्यात हैं। चूंकि पायलेट व्हेल बहुत ही सामाजिक होती हैं। ऐसे में खुद की परवाह किए बिना खतरे में पड़े समूह के साथियों के पीछे-पीछे आ जाती हैं। और इस कारण कई बार खुद भी खतरे में पड़ जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+