रात 2 बजे ISI का आया फोन और टल गया अलकायदा का हमला... पूर्व डिप्लोमेट अजय बिसारिया का दिलचस्प खुलासा
Ajay Bisaria Book on India-Pakistan: पूर्व भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने अपनी किताब में खुलासा किया है, कि पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त के माध्यम से जून 2019 में कश्मीर में हमले को अंजाम देने की अल-कायदा की साजिश के बारे में भारत को सूचना दी थी, जो वास्तविक निकली।
अजय बिसारिया भारत की तरफ से पाकिस्तान में राजदूत रह चुके हैं और उन्होंने "एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान" नाम से किताब लिखी है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए गये हैं।

पूर्व डिप्लोमेट की किताब में कई खुलासे
अपनी किताब में बिसारिया ने लिखा है, कि भारतीय दूत को इस हमले को रोकने के लिए एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि आईएसआई कोई मौका नहीं ले रही थी और पुलवामा जैसा एक और हमला नहीं चाहती थी। उन्होंने लिखा है, कि आईएसआई राजनीतिक स्तर पर यह स्पष्ट करना चाहता थास कि वह बदले की योजना में किए जा रहे हमले में शामिल नहीं है।
आपको बता दें, कि पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था, जिसमें 40 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने बालाकोट में हवाई हमले किए और पाकिस्तान वायु सेना ने इसका जवाब दिया था।
2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के तुरंत बाद, बिसारिया लिखते हैं, कि "कुछ दिनों बाद जून में, मुझे इस्लामाबाद में सुबह दो बजे एक फोन आया। मुक्षे फोन करने वाला आईएसआई का करीबी संपर्क था और मुझे लगा, कि वह मुझे सिर्फ इसलिए फोन कर रहा है, क्योंकि वह इस्लामाबाद के ज्यादातर लोगों की तरह रमजान के महीने में सेहरी खाने के लिए मेरा इंतजार कर रहा है। लेकिन, कॉल का एक अधिक गंभीर मकसद था, और मुझे कश्मीर में हमले की योजना बना रहे अल-कायदा के बारे में एक विशिष्ट इनपुट के बारे में सूचित करना था। जिसके बाद 23 मई को, कश्मीर के अब प्रसिद्ध पुलवामा जिले के त्राल शहर में एक आतंकवादी जाकिर मूसा मारा गया था।"
उन्होंने कहा कि मूसा, जिसके अंतिम संस्कार में 10,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी का सहयोगी था, लेकिन 2017 में अल-कायदा के प्रति अपनी निष्ठा की घोषणा करने के लिए वह कश्मीर-केंद्रित आतंकवादी समूह, हिजबुल मुजाहिदीन से अलग हो गया था। अल कायदा जाहिर तौर पर मूसा की हत्या का बदला लेने वाला था।

वास्तविक निकली ISI की गुप्त सूचना
अजय बिसारिया लिखते हैं, कि "मैंने पूछा, कि क्या यह जानकारी सामान्य सैन्य चैनलों, डीजीएमओ हॉटलाइन के माध्यम से दी गई थी। मुझे बताया गया कि ऐसा हो सकता है, लेकिन आईएसआई नेतृत्व मेरे स्तर तक जानकारी बढ़ाने का इच्छुक था, ताकि मैं इसे भारत तक पहुंचा सकूं। इस वक्त असीम मुनीर आईएसआई के डीजी थे। मैंने यह जानकारी भारत को दे दी, मुझे चिंता थी कि यह किसी प्रकार का गेम हो सकता है।"
उन्होंने लिखा है, कि "यह पता चला, कि यह एक वास्तविक गुप्त सूचना थी, जब वास्तव में अनुमानित समय और स्थान के करीब हमले का प्रयास किया गया था। यह एक असामान्य इनपुट था, जो पाकिस्तान भारत को देता दिख रहा था। उच्चायोग को एक माध्यम के रूप में क्यों इस्तेमाल किया गया, इसके बारे में एक सिद्धांत यह था, कि आईएसआई कोई मौका नहीं ले रही थी और पुलवामा की पुनरावृत्ति नहीं चाहती थी; वह राजनीतिक स्तर पर यह स्पष्ट करना चाहता था, कि वह बदले की योजना में किए जा रहे हमले में शामिल नहीं था, बल्कि वह केवल पकड़ी गई खुफिया जानकारी के जरिए भारत को एक दोस्ताना सूचना दे रहा था।"
पूर्व भारतीय डिप्लोमेट ने अपनी किताब में लिखा है, कि "एक और अनुमान यह था, कि जनरल (कमर जावेद) बाजवा, सेना प्रमुख, आईएसआई के माध्यम से, 14 जून के बिश्केक शिखर सम्मेलन से पहले रिश्ते में माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे, उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तान बेहतर करने की कोशिश में ईमानदारी से काम करेगा। और रिश्ते को पाकिस्तान बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है, भारत इस बात को रजिस्टर करे। लेकिन, शायद संयोगवश, हमले से एक दिन पहले, आईएसआई प्रमुख असीम मुनीर को अपनी नौकरी खोनी पड़ी।"
आपको बता दें, कि अजय बिसारिया ने 2017 से अगस्त 2019 तक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया - जब उन्हें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के जवाब में पाकिस्तान सरकार द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उनकी पुस्तक, जो आंशिक रूप से संस्मरण और आंशिक रूप से इतिहास है, और राजनयिक जुड़ाव का एक अध्ययन है भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को किताबों की दुकानों पर धूम मच गई।












Click it and Unblock the Notifications