यूरोप में ठंड से जमीं नहरें और झील, 60 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। एक तरफ जहां उत्तर भारत में वक्त से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है वहीं यूरोप के कई मुल्कों में पारा माइनस से भी नीचे चले जाने और बर्फ ही बर्फ जम जाने के चलते जनजीवन ठप हो गया है। बर्फीले तूफान से बीते एक हफ्ते में ठंड के चलते 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इसमें 23 से ज्यादा मौतें सिर्फ पौलेंड में हुई हैं। स्लोवाकिया में सात, चेक गणराज्य में छह और लुथियाना में पांच मौते हुई हैं। इसके अलावा स्पेन, इटली, रोमानिया, सर्बिया, स्लोवेनिया, ब्रिटेन और नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे में भी मौतों की खबरे हैं। फ्रांस में भी नौ मौतों की खबर है। वहीं आयरलैंड में ट्रांसपोर्ट ठप है और ज्यादातर फ्लाइट रद्द हैं, देश के बड़े हिस्से तक बिजली भी नहीं पहुंच पा रही है। कईजगहों पर पारा -10 से -20 डिग्री तक लुढ़का हुआ है।

यूरोप में ठंड का कहर, झील-नहरें सब जमें, 60 से ज्यादा की मौत

ज्यादातर जगहों पर प्रशासन ने बच्चों और बुज़ुर्गों को घरों से ना निकलने की सलाह दे दी है। क्रोएशिया के कई शहरों में पारा माइनस 15 डिग्री तक लुढ़क गया है। आयरलैंड में रनवे पर बर्फ जमने से डबलिंग एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा है। जेनेवा में कई जगहों पर 5 इंच तक बर्फ की मोटी परत जमी है। उत्तरी नीदरलैंड में तापमान माइनस 43 डिग्री तक दर्ज हुआ है। ब्रिटेन में तापमान माइनस 23 डिग्री दर्ज किया गया है। यह 55 साल में सबसे कम है। स्कॉटलैंड में भी रेड अलर्ट है।

यूरोप में ठंड का कहर, झील-नहरें सब जमें, 60 से ज्यादा की मौत

इटली के नेपल्स में 50 साल की बर्फबारी का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं इटली की राजधानी रोम में 32 साल में दूसरी बार बर्फ गिरी है। रूस के मॉस्को में तापमान माइनस 21 डिग्री तक दर्ज हुआ है।

यूरोप में ठंड का कहर, झील-नहरें सब जमें, 60 से ज्यादा की मौत
यूरोप में ठंड का कहर, झील-नहरें सब जमें, 60 से ज्यादा की मौत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+