महामारीः 11000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है डिज्नी वर्ल्ड!

नई दिल्ली। कोरोना महामारी संकट नौकरीपेशा लोगों के लिए काल बनकर आया है। वॉल्ट डिज़नी वर्ल्ड भी अपने 11000 कर्मचारियों की छंटनी की सोच रहा है। जी हां, कंपनी का कहना है कि वह नए कोरोनावायरस के कारण 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है, जिससे फ्लोरिडा रिज़ॉर्ट में महामारी के चलते नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की तादाद लगभग 18,000 पहुंच गई है।

job

डिज्नी वर्ल्ड ने गुरुवार को राज्य और स्थानीय नेताओं को लिखे एक पत्र में कहा कि वर्ष के अंत में 11,350 संघीकृत कर्मचारियों (अधिकांश अंशकालिक कर्मचारी) की छंटनी कर दी जाएगी। हालांकि पहले कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि फ्लोरिडा में 6,400 गैर संघीकृत डिज्नी कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे, जबकि इसी सप्ताह के शुरू में 720 डिज्नी वर्ल्ड अभिनेताओं और गायकों को निकाल दिया गया था, क्योंकि फ्लोरिडा रिसॉर्ट में कई लाइव मनोरंजन शो महामारी के चलते नहीं हो पाए हैं।

job

छंटनी द वॉल्ट डिज़नी कंपनी के एक फैसले का हिस्सा है। कंपनी ने पिछले महीने महामारी के चलते कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में अपने पार्क डिवीजन में 28,000 पदों को खत्म किए थे। डिज्नी के पार्क पिछले वसंत में बंद हो गए, क्योंकि अमेरिका में कोरोनोवायरस फैलने लगे। इस गर्मी में फ्लोरिडा के पार्क को फिर से प्रतिबंधों के साथ खोला गया, जबकि कैलिफोर्निया राज्य द्वारा थोपे प्रतिबंधों के कारण कैलिफोर्निया पार्क को दोबारा खोला जाना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+