वॉल्ट डिज़्नी मर्डोक की कंपनी को ख़रीदेगी
वॉल्ट डिज़्नी मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की कंपनी ट्वंटीफर्स्ट सेंचुरी फॉक्स इंटरटेनमेंट की संपत्ति 5,240 करोड़ डॉलर यानी 3 लाख 40 हज़ार करोड़ रुपये में ख़रीदने पर राज़ी हो गई है.
डिज़्नी ने सौदे की घोषणा करते हुए कहा कि वह फॉक्स का 39 फ़ीसदी हिस्सा ख़रीदेगी.
इस सौदे से मर्डोक द्वारा खड़े किए गए मीडिया घराने के कारोबार का दायरा भी सीमित हो जाएगा. इसके बाद मर्डोक के पास फॉक्स ब्रॉडकास्ट, फॉक्स न्यूज़ चैनल और खेल चैनल का कारोबार होगा.
फॉक्स न्यूज़ चैनल और खेल चैनल को मिलाकर नई कंपनी बनाई जाएगी.
84 साल के मर्डोक करेंगे जेरी हॉल से शादी
इसके साथ ही पिछले 50 सालों से मीडिया क्षेत्र में एकछत्र रूप ये छाए 86 साल के रूपर्ट मर्डोक का मीडिया में विस्तार रुक जाएगा.
मर्डोक को 21 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया का एक अख़बार अपने पिता से विरासत में मिला था और इसके बाद उन्होंने तरक्की की सीढ़िया चढ़ते हुए न्यूज़ और फ़िल्मी कारोबार का दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य खड़ा किया.
मर्डोक ने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में इस सौदे की अहमियत इसलिए है क्योंकि मीडिया का प्रसार ऑनलाइन विज्ञापन की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है और प्रतिद्वंद्वी कंपनियां इंटरनेट के माध्यम से मनोरंजन को लोगों के घरों तक पहुँचा रहे हैं.
गुरुवार को मर्डोक ने एक बयान में कहा, "आज की इस घोषणा से हमने हमारी यात्रा के अगले पड़ाव की तरफ़ कदम बढ़ा लिया है."
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications