Elon Musk के 21 अरब डॉलर का रहस्य, Twitter खरीदने के लिए इतना नकद कहां से आएगा?
ट्वीटर के संस्थापक जैक डोर्सी, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं और यदि वे एलन मस्क के फैसले में विश्वास करते हैं, तो उनके पास ये ऑप्शन रहेगा।
वॉशिंगटन/नई दिल्ली, अप्रैल 26: हॉलीवुड की मशहूर फिल्म गॉडफादर का एक डायलॉग एक बार फिर से सच साबित हुआ, कि हर चीज बिकाऊ है, बस उसकी सही बोली लगनी चाहिए और काफी ना-नुकुर के बाद आखिरकार ट्वीटर भी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के हाथों बिकने के लिए तैयार हो गया है। दुनिया से फ्री स्पीच... यानि बोलने की आजादी... यानि, आप एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर एलन मस्क की लाख आलोचना क्यों ना कर लें, वो आपको ट्वीटर पर ब्लॉक नहीं करेंगे, इस वादे के साथ एलन मस्क ने ट्वीटर खरीदने की घोषणा की है, लेकिन सवाल ये है, कि आखिर एलन मस्क के पास इतना पैसा आएगा कहां से? वो दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं, ये बात सौ आने सच है, लेकिन 21 अरब डॉलर का रहस्य अभी भी बरकरार है।
Recommended Video

ट्वीटर पर डील फाइनल
एलन मस्क और ट्वीटर इंक. कंपनी के बीच ट्वीटर प्लेटफॉर्म की बिक्री के लिए 44 अरब डॉलर में करार हो चुका है, लेकिन एक सवाल अभी भी बना हुआ है, कि क्या ट्वीटर कंपनी का बोर्ड लीवरेज्ड बायआउट सौदे के लिए सहमति देगा। एलन मस्क को लेकर एक रहस्य अभी भी बना हुआ है, कि आखिर वो इस लेनदेन के लिए 21 अरब डॉलर के इक्विटी हिस्से को कैसे कवर करेंगे, जिसकी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गारंटी दी है? 50 साल के खरबपति कारोबारी एलन मस्क को ट्वीटर खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का पेमेंट करना है और एलन मस्क का वादा है, कि वो कैश में भुगतान कर ट्वीटर को खरीद लेंगे, लेकिन एक रहस्य अभी भी बरकरार है।

21 अरब डॉलर का रहस्य
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने बताया है कि, 13 अरब डॉलर का वित्तपोषण उन्हें बैंक करेगा। वहीं, 12.5 अरब डॉलर एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला इंक की कुछ हिस्सेदारी बेचकर इकट्ठा करेंगे। आपको बता दें कि, टेस्ला इंक में एलन मस्क की हिस्सेदारी 170 अरब डॉलर है, जिसमें से वो 12.5 अरब डॉलर्स के शेयर्स बेच देंगे। लेकिन, इसके बाद भी 21 अरब डॉलर का पेमेंट बचता है और एलन मस्क बाकी बचा हुआ 21 अरब डॉलर कहां से लाएंगे, ये एक रहस्य बना हुआ है और एलन मस्क ने अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। एलन मस्क ने 44 अरब में ट्वीटर खरीदने का समझौता किया है और बाकी पैसे उन्हें टैक्स चुकाने होंगे।

क्या अपनी संपत्ति बेचेंगे मस्क?
इसमें कोई शक नहीं है, कि एलन मस्क के लिए बाकी पैसों का इंतजाम करना कोई मुश्किल काम नहीं है, क्योंकि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क 257 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हालांकि, ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, उनके पास करीब 3 अरब डॉलर ही नकदी है और उनकी बाकी संपत्ति लिक्विड एसेट में है।

फिर एलन मस्क के पास क्या ऑप्शंस हैं?
एलन मस्क के लिए पहला विकल्प ये होगा, कि उन्हें अपने समान विचार वाले निवेशकों की तलाश करनी होगी, जो उनके साथ ट्वीटर खरीदने के लिए तैयार हो जाए। यानि, इसका मतलब यह होगा, कि इक्विटी का कुछ हिस्सा नए या मौजूदा शेयरधारकों से आ जाए। उन्होंने पहले ही संकेत दे दिए हैं, कि ऐसी रणनीति उनके कार्ड में हो सकती है। टवीटर को खरीदने की अपनी प्रारंभिक पेशकश के बाद, एलन मस्क ने एक टेड इवेंट में कहा था कि, उनका ‘इरादा कानून द्वारा अनुमति के रूप में कई शेयरधारकों को बनाए रखने का है।‘ निजी अमेरिकी कंपनियां आम तौर पर 2,000 से कम शेयरधारकों तक सीमित होती हैं, जिसका अर्थ ये है, कि यदि खरीद बंद हो जाती है, तो अधिकांश खुदरा निवेशक ट्वीटर के मालिक नहीं रहेंगे।

जैक डोर्सी बने रहेंगे शेयरधारक?
लेकिन बड़े शेयरधारक, जैसे ट्वीटर के संस्थापक जैक डोर्सी, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं और यदि वे एलन मस्क के फैसले में विश्वास करते हैं, तो उनके पास ये ऑप्शन रहेगा। वहीं, जैक डोर्सी की हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर की है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने सोमवार को बताया था कि, एलन मस्क इक्विटी पार्टनर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं और एलन मस्क लगातार अन्य संभावित सह-निवेशकों के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं। यानि, एलन मस्क के साथ जो शेयरधारक बने रहेंगे, उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि कंपनी में उनके शेयर्स पहले की ही तरह बने रहेंगे। वहीं, टेड टॉक्स इवेंट में एलन मस्क का ये बयान, कि ‘उन्हें अर्थशास्त्र की परवाह नहीं है', बाकी के निवेशकों को डरा सकता है।

टेस्ला में हिस्सेदारी बेचेंगे?
अगर एलन मस्क को ट्वीटर खरीदने के लिए इक्विटी निवेशक नहीं मिलते हैं, तो उसके बाद भी एलन मस्क के पास आखिरी हथियार बचा रहेगा और इसके लिए उन्हें अपने भाग्य के मुकुट का एक रत्न बेचना होगा। यानि, उनकी प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में उन्हें अपनी हिस्सेबादी बेचनी होगी। अपने 12.5 अरब डॉलर के मार्जिन ऋण को कवर करने के लिए शेयरों को गिरवी रखने के बाद एलन मस्क के पास फिर भी टेस्ला के समापन मूल्य के आधार पर, कार कंपनी में लगभग 21.6 अरब डॉलर के शेयर होंगे और ट्वीटर खरीदने के लिए तमाम टैक्स चुकाने के बाद वो ट्वीटर को खरीदने के करीब पहुंच जाएंगे, हालांकि इसके लिए भी स्टॉक के लिए उन्हें मिलने वाली कीमत पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।

जोखिम भरा फैसला?
हालांकि, हर फैसले में कुछ जोखिम होते हैं और टेस्ला के शेयर्स बेचने में भी बहुत बड़ा रिस्क है और वो रिस्क ये है, कि अगर एलन मस्क टेस्ला कंपनी में अपने शेयर्स को बेचते हैं, तो टेस्ला कंपनी के शेयर्स के वैल्य अचानक से गिर सकते हैं, जिसका वैल्यू इस महीने पहले से ही करीब 8 प्रतिशत के नीचे है। यानि, अपनी निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स और द बोरिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना उनके लिए संभव तो है, लेकिन इसकी संभावना इसलिए काफी कम है, क्योंकि इन कंपनियों में लिक्विडिटी काफी कम है।

कैश या क्रिप्टोकरेंसी?
एलन मस्क ने ट्वीटर खरीदने के लिए जो नकद अनुमान लगाया है,वो सार्वजनिक रूप से कारोबार किए गए शेयरों और समाचार रिपोर्टों से संबंधित फाइलिंग पर आधारित है, लेकिन उनके निजी वित्त की अधिकांश जानकारी सीमित है। उदाहरण के लिए, यदि उनके निवेश के पोर्टफोलियो ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है, तो एलन मस्क ब्लूमबर्ग के अनुमान से भी ज्यादा धनवान हो सकते हैं और उन्हें 21 अरब डॉलर को कवर करने के लिए धन के नए स्रोतों की आवश्यकता ही नहीं हो सकती है।

क्रिप्टो में एलन के पास कितना धन?
एलन मस्क ने पिछले साल जुलाई महीने में कहा था कि, उनके पास बिटकॉइन, ईथर और डॉगकॉइन का स्वामित्व है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास इन क्रिप्टोकरेंसी में कितना पैसा है या उनके पास कितने समय तक उनका स्वामित्व है? मार्च 2020 के बाद से पहले दो क्रिप्टोकरेंसी में क्रमशः लगभग 720% और 2,600% की वृद्धि हुई है, जो S&P 500 इंडेक्स में लगभग 90% अग्रिम की तुलना में बहुत तेज रैली है। इस बीच, एलन मस्क के ट्वीटर को खरीदने के लिए सहमत होने के बाद, डॉगकोइन क्रिप्टोकरेंसी सोमवार को लगभग 30% बढ़ गया। ऐसे में अगर क्रिप्टोकरेंसी में एलन मस्क ने पैसा लगा रखा है, तो फिर वो ‘छुपा रूस्तम' हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications