Elon Musk ने 13 किलो वजन घटाया, ट्विटर के मालिक ने शेयर किया फिटनेस फॉर्मूला
Elon Musk ने 13 किलो वजन घटाया, ट्विटर के मालिक ने शेयर किया फिटनेस फॉर्मूला
Elon Musk reduced 13 kg weight: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदकर जबसे कंपनी की कमान संभाली है तब से वो अपने सख्त फैसलों के कारण चर्चा में बने रहे। वहीं इस बार एलन अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी कार्यशैली के अलावा अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

एलन मस्क ने घटाया 13 किलो वजन तो यूजर्स ने ट्टीट का पूछा फॉर्मूला
इसकी वजह है कि एलन मस्क ने अपना 13 किलो वजन घटाया है। उनके घटे हुए वजन को देखकर एक यूजर ने ट्टीट कर कहा एलन आपने वजन घटाया है और ये भी पूछा कैसे वजन घटाया? ट्टीटर यूजर ने लिखा आपने काफी वजन कम किया है, एलन! शानदार काम जारी रखें।" वहीं एक ने पूछा "सबसे ज्यादा क्या फर्क पड़ा। इसके बाद मस्क ने अपना फिटनेस फॉर्मूला शेयर किया।

ट्विटर के मालिक ने शेयर किया फिटनेस फॉर्मूला
इस ट्वीट के जवाब में अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने लगभग 30 पाउंड (13 किलो) वजन कम किया है। एलन ने बताया इंटरमिटेंट फास्टिंग करके उन्होंने अपना वजन घटाया। इसके साथ उन्होंने कहां मैंने टेस्टी फूड खाना छोड़ दिया। एलन मस्क ने बताया कि वजन कम करने के लिए वीगोवी दवा भी ले रहे हैं।
Recommended Video

यूजर ने पूछा- एलन आप वेट लिफ्टिंग भी करते है
एलन जो लंबे समय से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। आए दिन ट्टीट कर अपनी फिटनेस के राज शेयर करते रहते हैं। एलन जिनके करोड़ों की संख्या में फॉलोअर हैं उनके इस ट्रांसफार्मेशन को देखकर लोगों ने जब ट्टीट किया तो उन्होंने यूजर्स के साथ लंबी चौड़ी चैट की! एक यूजर ने पूछा क्या एलन आप वेट लिफ्टिंग भी करते है इसके जवाब में उन्होंने कहा हां थोड़ी वेट लिफ्टिंग भी मेरे वर्कआउट में शामिल है।

एलन वजन घटाने के लिए जो दवा खाते हैं वो क्या है
एलन ने बताया कि चुस्त दुरुस्त रहने के लिए वोगीवी नाम की दवा लेते हैं, ये दवा शुगर की मरीजों को शुगर कंट्रोल के लिए दी जाती है। इस पर लोगों ने बताया ये दवा भूख उत्पन्न करने वाले हार्मोन्स को कंट्रोल करती है इसलिए न दिनों लोग इसे वेट लॉस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ये दवा हमारे पाचन क्रिया को धीमा कर देती है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

जानिए क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग
वहीं एलन जो वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉस्टिग का जिक्र कर रहे थे उसमें डाइटिंग करते समय खाने में 12 से 16 घंटे का ब्रेक देना होता है जिसे इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है।Watch Video:कछुए को जीभ से चिढ़ा रहा था आदमी, Turtle ने पलक झपकते ही लपककर खींच ली जुबान












Click it and Unblock the Notifications