Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Watch Video:कछुए को जीभ से चिढ़ा रहा था आदमी, Turtle ने पलक झपकते ही लपककर खींच ली जुबान

कछुए को जीभ से चिढ़ा रहा था आदमी, Turtles ने पलक झपकते ही लपककर खींच ली जुबान

Turtles Video: पानी में रहना पसंद करने वाला कछुए को घरों में पालने का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। कछुआ शांत स्‍वभाव का सीधा जानवर होता है अगर उस पर कोई हमला करे तो वो स्‍वयं को अपने कवच में छिपा लेता है लेकिन इंसान हो या जानवर उसकी बर्दास्‍त की एक सीमा होती है । अगर उसे बार-बार चिढ़ाया जाए तो वो रौद्र रूप धर लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कछुए ने शख्‍स को ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगी भर दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।

 शख्‍स कछुए को छेड़ता है और उसे उकसाता है

शख्‍स कछुए को छेड़ता है और उसे उकसाता है

दरअसल इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्‍स कछुए को छेड़ता है और उसे उकसाता है जिससे तंग आकर कछुआ उसके साथ ऐसा कुछ करता है कि उस शख्‍स की घिघ्‍घी बंध जाती है।

कछुए को बार बार अपनी जीभ के पास ले जाता है

कछुए को बार बार अपनी जीभ के पास ले जाता है

वीडियो में दिख रहा है कि शख्‍स कछुए को चिढ़ाते हुए उसे मुंह के पास ले जाता है और जीभ निकालता है शुरूआत में तो नहीं लेकिन उसकी इस हरकत से तंग आकर कछुआ उस शख्‍स की चीभ को अपने दांत से पकड़ कर खींच लेता है और मजा चखाता है।

शख्‍स की जुबान को दांत से खींचकर कर देता है ये हाल

शख्‍स की जुबान को दांत से खींचकर कर देता है ये हाल

शख्‍स कछुए को हाथ में लेकर अपने मुंह के पास ले जाता है और अपनी जीभ निकालता है। कछुआ उस पर लपकता है लेकिन वो बार बार अपनी जीभ को अंदर करने में कामयाब हो जा जाता है लेकिन इस खतरनाक खेल में कुछ समय में का कछुए ने पलक झपकते ही उसकी जुबान को अपने दांत से पकड़कर खींच लेता है । जिसके बाद वो शख्‍स जोर-जोर से चीखने चिल्‍लाने लगता है।

वायरल वीडियो को देखकर लोग कर रहे ये कमेंट

वायरल वीडियो को देखकर लोग कर रहे ये कमेंट

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लाखों लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि जानवरों को छेड़ने वालों को ऐसे ही सबक मिलना चाहिए।

पहले ये वीडियो हुआ था वायरल

बता दें इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कुत्‍ता कछुए को परेशान कर रहा था कुछ समय तक अपने से साइज में काफी बड़े कुत्‍ते को कछुआ बर्दास्‍त करता रहा लेकिन जब कुत्‍ता उसे परेशान करता रहा तो उस कछुए ने भी कुत्‍ते की जबान खींचकर बढि़या सबक सिखाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+