Twitter में अब से करना होगा हर हफ्ते 80 घंटे काम, Elon Musk ने फ्री का खाना भी बंद कराया, WFH भी खत्म
एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम बंद करा दिया है। इसके साथ ही अब ट्विटर कर्मचारियों को हर सप्ताह 80 घंटे काम करना होगा। वहीं, मस्क ने ऑफिस में मुफ्त मिलने वाला भोजन भी बंद करा दिया गया है।
एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क कंपनी में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी में पहले बड़े पैमाने पर छंटनी की गई और कई फीचर में भी बदलाव किये जा रहे हैं। इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर के स्टाफ के लिए कई चेतावनियां जारी की हैं। एलन मस्क ने कहा है कि अब ट्विटर कर्मचारियों को हर सप्ताह 80 घंटे काम करना होगा। इसके साथ ही ऑफिस में मुफ्त मिलने वाला भोजन भी बंद करा दिया गया है।

ट्विटर में WFH सुविधा बंद
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों की वर्क फ्रॉम होम सुविधा को खत्म कर दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि यदि आप अपने घर से काम करना चाहते हैं और ऑफिस नहीं आना चाहते हैं तो आपका इस्तीफा मंजूर है। इसके साथ ही मस्क ने अपने कर्मचारियों को 80 घंटे काम करने को कहा है। वहीं, ऑफिस में मिलने वाला फ्री का खाना भी बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

एलन मस्क ने कंपनी के दिवालिया होने की दी चेतावनी
ट्विटर कर्मचारियों के साथ अपने पहले इंटरैक्शन में कंपनी के नए मालिक मस्क ने कहा कि वह कंपनी के दिवालिया होने की शंकाओं को दरकिनार नहीं कर सकते। ब्लूमबर्ग और रायटर्स ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। 44 बिलियन डालर की ट्विटर डील के बाद मस्क की वित्तीय स्थिति अनिश्चित हो गई है। यही हाल ट्विटर का भी है। ट्विटर के कर्मचारियों भेजे गए अपने पहले ईमेल में मस्क ने कहा है कि ट्विटर आने वाले समय में अपना बचाव नहीं कर पाएगा, अगर वह सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू को बढ़ाने में विफल रहता है।

ट्विटर में इस्तीफे के बाद चिंतित हुई एलन मस्क
एलन मस्क ने बीते दो सप्ताह में लगभग आधे कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले वह पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित बड़े अधिकारियों को भी बाहर कर चुके हैं। ट्विटर के नए मालिक ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत भी 8 डॉलर तक बढ़ा दी है और इसके साथ यूजर वेरिफिकेशन भी अटैच किया है। मस्क ने ईमेल में कर्मचारियों से कहा कि वह ट्विटर के राजस्व का आधे हिस्सा सदस्यता खाते के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि इस बीच एलन मस्क लगातार बड़े कर्मचारियों के इस्तीफे से चिंतित भी नजर आ रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं ऐसी टिप्पणी
बतादें कि यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क कर्मचारियों के काम करने के घंटे को लेकर टिप्पणी की है। इससे पहले भी वह टेस्ला कर्मचारियों को ऐसी नसीहत दचुके हैं। चार साल पहले एलन मस्क ने अपने ट्विटर पर कहा था कि यदि आप दुनिया बदल देने के सपने देखते हैं तो आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। दुनिया बदलने के लिए आपको हर सप्ताह कम से कम 80 घंटे तक काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि कोई भी सप्ताह में मात्र 40 घंटे काम कर के कोई दुनिया नहीं बदल सकता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications