Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव कब होंगे? इलेक्शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट में बताई तारीख

पाकिस्तान में चुनाव को लेकर अब सारी अनिश्चितता खत्म हो गई है और आम चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। पाकिस्तान में अगला आम चुनाव अगले साल फरवरी महीने की 11 तारीख को होने जा रहा है। पाकिस्तान में चुनाव कब होंगे यह बहुत दिनों से रहस्य बना हुआ था। अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश में आम चुनाव 11 फरवरी को होगा। पाकिस्तान चुनाव आयोग के वकील सजील स्वाति ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण 29 जनवरी तक पूरा होगा जिसके बाद चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

Elections to be held on Feb 11

बता दें कि पाकिस्तान में कानून है कि नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के विघटन के 90 दिनों के भीतर चुनाव होने चाहिए।

यह घटनाक्रम देश में समय पर चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और अन्य ने चुनाव में देरी के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है था।

आज सुनवाई के दौरान ईसीपी के वकील सजील स्वाति ने कहा कि 30 नवंबर को समाप्त होने वाली परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 फरवरी 2024 को आम चुनाव होंगे।

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति अमीन-उद-दीन खान और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई की।

ईसीपी के वकील ने शीर्ष अदालत के साथ कार्यक्रम साझा करते हुए कहा कि परिसीमन सहित सभी व्यवस्थाएं 29 जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी।

परिसीमन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए वकील ने कहा कि अंतिम सूची जारी करने में उन्हें 3 से 5 दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर 5 दिसंबर से 54 दिन गिने जाएं तो 29 जनवरी की तारीख मिलती है।

वकील ने कहा कि ईसीपी रविवार को चुनाव कराने पर विचार कर रही है ताकि लोगों के लिए चुनाव में भाग लेना आसान हो सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहला रविवार 4 फरवरी को और दूसरा 11 फरवरी को पड़ेगा।

वकील ने कहा, "हमने खुद ही फैसला किया कि चुनाव रविवार 11 फरवरी को होने चाहिए।"

इस पर मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने चुनाव आयोग के वकील से पूछा कि क्या राष्ट्रपति आरिफ अल्वी इस संबंध में बोर्ड में हैं या नहीं।

इधर, तीन सदस्यीय पीठ के एक अन्य सदस्य न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह ने कहा कि संविधान के तहत राष्ट्रपति को चुनाव की तारीख तय करने का अधिकार है.

इन तर्कों के बाद, सीजेपी ईसा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस संबंध में राष्ट्रपति से परामर्श करने और अदालत में वापस आने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+