सिंगापुर में कोरोना के नए मामलों में दोगुना उछाल, मासूम बच्चों में बढ़ा MIS-C वायरस का खतरा

सिंगापुर, 07 नवंबर। दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अभी भी लड़ रही है, भारत समेत कई देशों में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच सिंगापुर से अच्छी खबर नहीं आ रही, यहां लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते शनिवार सिंगापुर में कुल 3,035 नए कोविड-19 केस सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई, जबकि बच्चों में दुर्लभ वायरस-एमआईएस-सी का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 8000 कोरोना संक्रमित बच्चों में से चार दुर्लभ वायरस से पीड़ित हैं।

Double coronavirus new cases in Singapore increased risk of MIS-C virus in innocent children

पीडियाट्रिक मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम नाम का यह वायरस सिंगापुर के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने से लेकर आठ साल तक की उम्र के चारों बच्चों को इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक चार साल के बच्चे की हालत गंभीर है, उसे सीआईसीयू में रखा गया है। बच्चा अभी सपोर्ट मैकेनिकल वेंटिलेशन की मदद से सांस ले रहा है। वहीं, एक बच्चा जनरल वार्ड में है और बाकी दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन नहीं लेने के कारण गर्भवती महिला के साथ दर्दनाक घटना, बच्चे को जन्म दिया पर खुद कोरोना से हार गई जिंदगी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मई, 2020 में एक अंतरराष्ट्रीय समीक्षा में मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) की घटना दर 0.14 प्रतिशत, यानी 10,000 मामलों में 14, COVID-19 संक्रमण वाले सभी बच्चों में रिपोर्ट की गई। MIS-C एक ऐसा वायरस है जो विभिन्न वायरस या संक्रमण से हो सकता है। सिंगापुर में हर साल यह 150 से 200 बच्चों को अपनी चपेट में लेता है। सिंगापुर तब राहत में था जब शुक्रवार की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण घटकर 1,767 पर आ गया था और नौ मौतें हुईं। हालांकि शनिवार को संक्रमण दर में उछाल देखने को मिला। शनिवार तक सिंगापुर में कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कुल 215,780 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+