Donald Trump: 'अपने देश को पीडोफाइल और रेपिस्ट को नहीं दे सकता’, सामने आया ट्रंप के हमलावर का लैटर

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार हमलावर ने कथित तौर पर घटना से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक डोनाल्ड ट्रंप विरोधी लैटर भेजा था। इस खुलासे ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब उस दस्तावेज़ की हर लाइन की जांच कर रही हैं।

'ट्रंप के सभी अधिकारी मेरे निशाने पर'

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी एलन ने अपने कथित मैनिफेस्टो में लिखा था, "ट्रंप प्रशासन के सभी अधिकारी, मिस्टर पटेल को छोड़कर... मेरे निशाने पर हैं।" न्यूयॉर्क पोस्ट ने दावा किया कि दस्तावेज़ में खास तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन से जुड़े लोगों को टारगेट करने की बात कही गई थी। इससे यह मामला राजनीतिक हिंसा की दिशा में भी देखा जा रहा है।

Donald Trump

विवादित आरोपों का भी किया जिक्र

न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा जारी कथित मैनिफेस्टो में हमलावर कोल एलन ने लिखा-

"मैं अब किसी बाल यौन शोषणकर्ता, बलात्कारी और देशद्रोही को अपने हाथों को उसके अपराधों से रंगने की परमीशन नहीं दूंगा।"

हालांकि, दस्तावेज़ में कहीं भी साफ तौर पर यह नहीं लिखा गया कि वह इन शब्दों से सीधे ट्रंप की बात कर रहा था। फिर भी, इस भाषा ने मामले को राजनीतिक बहस का हिस्सा बना दिया है।

एपस्टीन पर फिर घिरे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी जेफरी एपस्टीन से अपने कथित संबंधों को लेकर सवालों का सामना कर चुके हैं। एपस्टीन, जिसे बाल यौन शोषण के मामलों में दोषी ठहराया गया था, 2019 में जेल में मृत पाया गया था। हाल ही में सार्वजनिक हुई 'एपस्टीन फाइलों' में ट्रंप का नाम कई बार गेस्ट के तौरपर सामने आया था। हालांकि, इन दस्तावेज़ों में नाम आने का मतलब अपराध में शामिल होना नहीं माना जाता।

डिनर से पहले होटल की दीवार पर चला वीडियो

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से पहले वॉशिंगटन हिल्टन होटल, जहां यह कार्यक्रम होना था, उसकी बाहरी दीवार पर ट्रंप और एपस्टीन की तस्वीरें प्रोजेक्ट की गई थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा-

"व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स वीकेंड के सम्मान में, ट्रंप के एपस्टीन से संबंधों को उजागर करने वाला यह वीडियो उस इमारत पर दिखाया जा रहा है, जहां ट्रंप डिनर में शामिल होंगे।"

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस वीडियो प्रदर्शन का गोलीबारी की घटना से कोई सीधा संबंध था या नहीं।

मैनिफेस्टो में सुरक्षा एजेंसियों का भी जिक्र

मैनिफेस्टो में एलन ने लिखा कि "ट्रंप प्रशासन के सभी अधिकारी, मिस्टर पटेल को छोड़कर... लक्ष्य हैं, जिन्हें उच्चतम पद से निम्नतम तक प्राथमिकता दी गई है।" उसने यह भी कहा कि Secret Service के सदस्य केवल जरूरी होने पर ही निशाना होंगे और उन्हें संभव हो तो गैर-घातक तरीके से न्यूट्रलाइज किया जाएगा। इस तरह की भाषा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

किन लोगों को बताया टारगेट से बाहर

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, दस्तावेज़ में होटल सुरक्षा कर्मियों, कैपिटल पुलिस, नेशनल गार्ड, होटल स्टाफ और मेहमानों को बिल्कुल भी लक्ष्य नहीं बताया गया था। इससे जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि हमले की योजना कितनी सोची-समझी थी और इसका उद्देश्य क्या था।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मैनिफेस्टो में आरोपी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बयान दिया। उसने लिखा-

"मैं कई हथियारों के साथ अंदर चला जाता हूं और वहां एक भी व्यक्ति इस संभावना पर विचार नहीं करता कि मैं खतरा हो सकता हूं।"

उसने आगे दावा किया कि सुरक्षा "प्रदर्शनकारियों और वर्तमान में आने वाले लोगों पर केंद्रित" थी।

देश को मिलेगा काबिल नेतृत्व

दस्तावेज़ के अंत में एलन ने सुरक्षा सिस्टम की आलोचना करते हुए लिखा-

"नाकाबिलियत का यह स्तर पागलपन है, और मैं ईमानदारी से आशा करता हूं कि जब इस देश को फिर से वास्तव में एक काबिल नेतृत्व मिलेगा, तब तक इसे सुधार लिया जाएगा।"

इस बयान ने साफ कर दिया कि आरोपी सिर्फ हमला नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश देना चाहता था।

आरोपों पर क्या बोले ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर द्वारा लगाए गए Pedophile (बच्चों से यौन शोषण करने वाला शख्स) और रेपिस्ट के आरोपों का खंडन किया है। ट्रंप ने कहा- "न तो मैं पीडोफाइल हूं और न ही मैंने किसी का रेप किया है।" वहीं दूसरी तरफ यह मामला अब सिर्फ एक आपराधिक जांच नहीं, बल्कि अमेरिकी राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और चरमपंथी सोच से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने अकेले काम किया या उसके पीछे कोई और नेटवर्क था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+