Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद पुलिस की एडवाइजरी, कॉर्पोरेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

Gurugram Rain: गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ गई है। इसी स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने अपील की है कि अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दी जाए। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और आपातकालीन सेवाओं को बिना किसी रुकावट के अपना काम करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

Gurugram Rain

गुरुग्राम पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की क्यों दी सलाह?

गुरुग्राम पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि लगातार बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दें। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।

ये भी पढे़ं: Gurugram Rain: गुरुग्राम में पहली तेज बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! तैरने लगीं महंगी गाड़ियां, धंस गई VVIP सड़क

गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से क्या अपील की?

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो मौसम और ट्रैफिक की जानकारी लेकर ही निकलें। जलभराव वाले रास्तों से बचें, वाहन धीरे चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों का सहयोग मिलने से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मौसम खराब, 17 राज्यों में Rain Alert, मुंबई का क्या है अपडेट?

आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने पर प्रशासन का जोर

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक पुलिस को सड़क प्रबंधन में आसानी होगी। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह एडवाइजरी केवल एहतियात के तौर पर जारी की गई है ताकि भारी बारिश के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+