हथियार दिखाए, बॉर्डर की कहानियां सुनाईं! फर्जी फौजी अरमान ने लड़की को ठगा, पोल खुली तो निकला साइकिल मैकेनिक

Muzaffarpur Fake Army Officer: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवती से कथित ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अरमान ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर एक 21 वर्षीय हिन्दू युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। आरोप है कि उसने शादी का झांसा दिया, सेना की वर्दी और हथियार दिखाकर भरोसा जीता और फिर पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनाती व आतंकियों के कब्जे में होने जैसी कहानियां सुनाकर कई बार पैसे मंगवाए।

बाद में युवती को पता चला कि आरोपी सेना में नहीं, बल्कि साइकिल की दुकान पर काम करता है और पहले से शादीशुदा भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Fake Army Officer

फेसबुक पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्रेम संबंध

पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2026 में फेसबुक पर मोहम्मद अरमान की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और शादी करने का वादा किया। युवती ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी ने पहले विश्वास बनाया और फिर इसी भरोसे का फायदा उठाकर कथित तौर पर युवती को अपने जाल में फंसा लिया।

ये भी पढे़ं: Bihar Toll Tax: सभी गाड़ियों को नहीं, केवल कुछ गाड़ियों को देना होगा टोल टैक्स, हंगामे के बाद झुकी बिहार सरकार

सेना की वर्दी और आर्मी कटिंग से जीता भरोसा

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान को असली साबित करने के लिए पूरी तैयारी की थी। पहली मुलाकात से पहले उसने सेना के जवानों जैसी हेयरकट कराई और कमांडो ड्रेस पहनकर युवती से मिला। इतना ही नहीं, वह वीडियो कॉल पर भी वर्दी और हथियार दिखाता था। इन सबके कारण युवती को लगा कि वह वास्तव में सेना में तैनात है। पुलिस अब इन फोटो और वीडियो की भी जांच कर रही है।

आतंकियों के कब्जे और बॉर्डर ड्यूटी का बहाना बनाकर मांगे पैसे

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग कहानियां बनाकर युवती से पैसे मांगता था। कभी वह खुद को पाकिस्तान सीमा पर तैनात बताता, तो कभी आतंकियों के कब्जे में फंसने की बात कहकर मदद मांगता। युवती ने भरोसा कर कई बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस के अनुसार, रकम सीधे आरोपी के खाते में न भेजकर अलग-अलग क्यूआर कोड और अन्य खातों में भेजवाई गई, ताकि लेन-देन का सीधा रिकॉर्ड आरोपी से न जुड़ सके।

पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, विरोध पर मारपीट का आरोप

कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि मोहम्मद अरमान पहले से शादीशुदा है। इसके बाद वह अपनी मां और चाचा के साथ आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। युवती का यह भी आरोप है कि जातिसूचक शब्द कहे गए और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के दौरान उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

ये भी पढे़ं: Maithili Thakur Viral Audio: 'पागल, खच्चर, बुड़बक, बदतमीज हो', क्यों भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर?

छह लोगों पर केस दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी

सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर सदर थाना में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और वर्दी वाले फोटो जैसे डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+