Trump की चाल से हिल सकता है Elon Musk का साम्राज्य! अरबों डॉलर का हो सकता है नुकसान, समझिए कैसे?
Donald Trump Vs Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के बीच तनातनी अब खुलकर सामने आ गई है। शनिवार (7 जून 2025) को ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें मस्क से अपने रिश्ते सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मस्क आगामी चुनावों में डेमोक्रेट नेताओं का समर्थन करते हैं, तो उन्हें इसके "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे। ट्रंप के इस बयान ने एक बात तो साफ कर दी है कि सरकार में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे उद्योगपति एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच विवाद अब एक राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है। दोनों के बीच यह विवाद हाल ही में तब भड़क उठा जब मस्क ने ट्रंप के One Big Beautiful Bill Act की सार्वजनिक आलोचना की थी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, डोनाल्ड ट्रंप मस्क को जोरदार आर्थिक झटका देने की तैयारी कर ली है।
ये रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका है - ट्रंप
एनबीसी की पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर से फोन पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अब एलन मस्क से मेरा कोई रिश्ता बचा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, मैं ऐसा ही मानता हूं, हां।' ट्रंप ने आगे कहा, 'मैं और चीजों में व्यस्त हूं। मैं भारी मतों से चुनाव जीता हूं। मैंने उसे (मस्क को) पहले कार्यकाल में काफी रियायतें दीं, उसकी मदद की, यहां तक कि उसकी जान भी बचाई। अब उससे बात करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।'

मस्क को बड़ा झटका दे सकते हैं ट्रंप
माना जा रहा है कि एलन मस्क 2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवारों और सांसदों का समर्थन कर सकते हैं। इसी संभावना को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर मस्क ने ऐसा किया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।दरअसल, मस्क की कंपनियों - टेस्ला, स्पेसएक्स और अन्य को अमेरिकी सरकार से अरबों डॉलर के बड़े अनुबंध मिले हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप इन सरकारी ठेकों को खत्म करने की धमकी दे सकते हैं। खुद राष्ट्रपति पहले भी यह कह चुके हैं कि अगर एलन मस्क के कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जाएं, तो सरकार करोड़ों डॉलर की बचत कर सकती है। यदि ट्रंप ऐसा कदम उठाते हैं, तो यह मस्क के व्यावसायिक साम्राज्य के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
जानिए कैसे बिगड़े रिश्ते?
ट्रंप और मस्क के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने ट्रंप द्वारा लाया गया One Big Beautiful Bill Act की आलोचना करते हुए इसे घिनौना और संघीय बजट बढ़ाने वाला बताया। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई। मस्क ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप को महाभियोग (impeachment) झेलना चाहिए और बिना सबूत के यह आरोप भी लगाया कि सरकार ट्रंप की जेफरी एप्सटीन से जुड़ी जानकारियां छिपा रही है। हालांकि बाद में मस्क ने ये पोस्ट डिलीट कर दिए।
ये भी पढ़ें Trump Vs Musk: 'लड़कियों का तस्कर ट्रंप का दोस्त', मस्क ने ट्रंप पर लगाए 5 गंभीर आरोप
उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मस्क की तारीफ की
उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विवाद को कम करके बताते हुए कहा, मस्क ने बड़ी गलती की है, लेकिन वो एक भावुक इंसान हैं जो फिलहाल नाराज़ हैं। वेंस ने उम्मीद जताई कि, शायद एलन मस्क दोबारा साथ आएं, हालांकि अब वो बहुत दूर निकल गए हैं। उन्होंने मस्क को बेहतरीन उद्यमी बताया और मस्क के नेतृत्व में बने Department of Government Efficiency की सराहना की, जिसने सरकारी खर्चों में कटौती करते हुए हजारों कर्मचारियों की छुट्टी की थी।
ये भी पढ़ें Musk Vs Trump: एलन मस्क बोले- मैं नहीं साथ देता तो 2024 का चुनाव हार जाते डोनाल्ड ट्रम्प












Click it and Unblock the Notifications