Musk Vs Trump: एलन मस्‍क बोले- मैं नहीं साथ देता तो 2024 का चुनाव हार जाते डोनाल्‍ड ट्रम्‍प

Musk Vs Trump: 29 मई 2025 को ट्रम्‍प प्रशासन छोड़ने के बाद से टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की लगातार आलोचना कर रहे हैं। गुरुवार को एलन मस्क ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 का चुनाव 'मेरे बिना' हार जाते।

यह बयान राष्ट्रपति ट्रम्प की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पूर्व DOGE प्रमुख से निराश हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने वरिष्ठ सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब, मस्क प्रशासन के कर नीति विधेयक पर हमला कर रहे हैं, जो उनके घरेलू एजेंडे के केंद्र में रहा है।

Musk Vs Trump

याद रहे एलन मस्‍क ने मंगलवार को ट्रंप के कर और व्यय विधेयक (tax and spending bill) की आलोचना करते हुए इसे घृणित बताया था। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टेस्ला के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन कर क्रेडिट में कटौती से निराश हैं।

ट्रम्प ने कहा, "मैंने एलन की बहुत मदद की है। मुझे नहीं पता भविष्‍य में अच्‍छे संबंध रहेंगे या नहीं, उन्‍होंने मेरे बारे में कभी व्‍यक्तिगत रूप से बुरा नहीं कहा..लेकिन मैं एलन से बहुत निराश हूं। वो बिल के अंदरूनी कामकाज को किसी बाहरी से बेहतर समझते हैं, पहले इस बिल से उन्‍हें दिक्‍कत नहीं थी लेकिन अचानक दिक्‍कत हो गई क्‍योंकि उन्‍हें पता चल गया कि ईवी मैंडेट में कटौती होने वाली है।"

मस्क ने खंडन करते हुए ट्रम्‍प को दिया जवाब

एलन मस्क ने ट्रम्प के दावे का तुरंत खंडन किया और X पर पोस्‍ट लिखी, "गलत, ये विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया, रात के अंधेरे में इसे इतनी स्‍पीड में पारित किया गया कि कांग्रेस में इसे लगभग कोई भी पढ़ भी नहीं सका।"

एलन मस्‍क ने लिखा, "पूरे इतिहास में ऐसा कोई कानून कभी नहीं बना जो बिग और ब्यूटीफुल दोनों हो। यदि सांसद 'विधेयक में घृणित पोर्क के पहाड़ को हटा दें' तो उन्हें ईवी क्रेडिट को कम करने में कोई समस्या नहीं है।" इसके बाद मस्‍क ने दावा किया कि "मेरे बिना, ट्रम्प चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स हाउस को कंट्रोल करते और सीनेट में रिपब्लिकन 51-49 होते।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+