जानिए एक दिन में कितना सोते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया अपने सोने की आदत से पर्दा। दिन में सिर्फ चार से पांच घंटे ही सो पाते हैं ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी जैसी है सोने की आदत।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी उस आदत के बारे में बताया है जिसके बारे में हर कोई शायद जानने को बेकरार होगा। ट्रंप ने बताया है कि वह दिन में कितनी देर तक काम करते हैं और कितनी नींद एक दिन में लेते हैं। उनकी इस आदत को जानकर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदत याद आ जाएगी और आपको पता चल जाएगा कि ट्रंप और पीएम मोदी में एक और चीज है जो समान है।

रात 12 बजे तक काम करते हैं ट्रंप
फॉक्स न्यूज के एंकर बिल ओ राइली के शो , 'द ओ राइली फैक्टर' में ट्रंप ने कहा है कि वह कई घंटों तक काम करते हैं और एक रात में सिर्फ चार से पांच घंटे तक ही सोते हैं। ट्रंप के मुताबिक वह एक वकॉल्हिक व्यक्ति हैं। ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि वह रात 12 बजे तक या फिर एक बजे तक काम करते हैं। इसके बाद पांच बजे उठ जाते हैं। इसके बाद वह नाश्ता करते हैं, अखबार पढ़ते हैं और टेलीविजन देखते हैं। ट्रंप ने कहा है कि उनके कार्यकाल की शुरुआत के समय वह हर चीजें के बड़े साइज के लेकर काफी हैरान थे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक काल्पनिक अनुभव था। फिर वह यह कहना भी नहीं भूल कि आपको इससे बाहर आना पड़ेगा क्योंकि अभी बहुत सारा काम करना बाकी है। ट्रंप की सोने की आदत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी मिलती है। पीएम मोदी भी सुबह चार बजे उठते हैं और वह भी देर रात तक काम करते हैं। सुबह उठने पर वह योग, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन जरूर करते हैं।
इसी शो में पुतिन को कहा हत्यारा
जिस शो में ट्रंप ने अपनी सोने की आदत के बारे में बताया है, यह वहीं एपिसोड था, जिसमें एंकर ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को हत्यारा कहा था। इसके बाद रूस ने फॉक्स न्यूज और एंकर राइली से अपनी इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रपति के आधिकारिक ऑफिस क्रेमलिन की ओर से कहा गया था कि चैनल और एंकर इसके लिए माफी मांगे। रोइली ने जो इंटरव्यू किया था उसमें उन्होंने ट्रंप के साथ जर्नलिस्ट्स और राजनेताओं की हत्या के बारे में जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'लेकिन वह एक हत्यारे हैं।' पढ़ें-मसूद अजहर पर बैन के लिए ट्रंप के एक्शन मोड में आने की वे 6 वजहें











Click it and Unblock the Notifications