'तुरंत शुरू होगी परमाणु हथियारों की टेस्टिंग', ट्रंप ने किसे दिखाया सबसे ज्यादा न्यूक्लियर वेपन होने का धौंस?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और अब उन्होंने रक्षा विभाग (Department of War) को इन हथियारों के परीक्षण शुरू करने का आदेश दे दिया है।

ट्रंप का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब रूस ने दो परमाणु-संचालित हथियारों का परीक्षण किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने यह कदम उन देशों की टेस्टिंग गतिविधियों के जवाब में उठाया है, जो हाल ही में अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी।

Donald Trump

अमेरिका के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उन्होंने बताया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने इन हथियारों को पूरी तरह से अपडेट और रिनोवेट करवाया था।

ये भी पढ़ें: उड़ान योजना को मिला 'सुपर पावर'! भारत में ही बनेगा यात्री विमान, रूस से करार, चीन-अमेरिका दोनों चौंके

ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के पास किसी भी देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। यह काम मेरे पहले कार्यकाल में हुआ, जब पुराने हथियारों को आधुनिक बनाया गया। इसकी विनाशक शक्ति को देखते हुए मैंने यह करना पसंद नहीं किया, लेकिन मजबूरी में करना पड़ा।"

रूस और चीन पर निशाना

ट्रंप ने कहा कि रूस दूसरे नंबर पर है, जबकि चीन तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगले पांच सालों में वह अमेरिका और रूस के करीब पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों की टेस्टिंग गतिविधियों के कारण अब अमेरिका भी समान स्तर पर टेस्टिंग शुरू करेगा।

रूस के नए हथियारों पर ट्रंप की प्रतिक्रिया

ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया है जब रूस ने हाल ही में दो नए परमाणु-सक्षम हथियारों - 9M730 'बुरेवेस्टनिक' क्रूज़ मिसाइल और 'पोसाइडन' अंडरवॉटर ड्रोन - का परीक्षण किया है। मॉस्को का दावा है कि ये हथियार लंबी दूरी तक परमाणु वारहेड ले जा सकते हैं।

इन परीक्षणों पर ट्रंप ने आपत्ति जताई और कहा कि पुतिन को मिसाइलों की टेस्टिंग के बजाय यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह पुतिन के लिए सही कदम नहीं है। यह युद्ध जो एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था, अब चौथे साल में पहुंच चुका है। पुतिन को मिसाइल टेस्ट के बजाय इसे खत्म करना चाहिए।"

पुतिन का जवाब

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 'पोसाइडन' ड्रोन को रोका नहीं जा सकता और यह रूस की सुरक्षा रणनीति में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 'बुरेवेस्टनिक' मिसाइल में लगा न्यूक्लियर रिएक्टर पनडुब्बियों में इस्तेमाल होने वाले रिएक्टर से 1,000 गुना छोटा है और इसे कुछ ही मिनटों में एक्टिव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने दिया कड़ा संदेश- भारत से मित्रता की कीमत पर पाकिस्‍तान से संबंध नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+