Iran Protests: ईरान में घुसेगी अमेरिकी सेना? ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'खामेनेई से आजादी दिलाकर ही दम लेंगे'

Donald Trump Iran Statement: ईरान में जारी व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों और बिगड़ते भू-राजनीतिक हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा बयान ने वैश्विक स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिका, ईरानी जनता को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन से 'आजादी' दिलाने के लिए हर संभव मदद को तैयार है।

वाशिंगटन से आ रही खबरों के मुताबिक, पेंटागन और रक्षा अधिकारी अब ईरान के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई और रणनीतिक हवाई हमलों की योजना पर विचार कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा और गहरा गया है।

Donald Trump Iran Statement

ईरान में आजादी की लहर: ट्रंप का बड़ा ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान शायद आजादी की ओर देख रहा है और अमेरिका मदद के लिए तैयार है।" उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए ईरानी शासन को सख्त चेतावनी दी कि यदि निहत्थे नागरिकों पर बल प्रयोग या हत्याएं बंद नहीं हुईं, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। वाशिंगटन में इस समय ईरान की आंतरिक स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है और इसे एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 10 Facts Of Iran: सबसे पुराने मार्शल आर्ट के गढ़ से लेकर शाही कालीन तक ये बातें बनाती हैं ईरान को खास

Iran Protests: सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी?

खबरों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई की प्रारंभिक योजना (Contingency Plans) बना रहा है। 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के हवाले से बताया गया है कि रक्षा अधिकारी ट्रंप की धमकियों को हकीकत में बदलने के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। विचाराधीन विकल्पों में ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकानों और रणनीतिक बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शामिल हैं। अमेरिका अपनी वायुसेना और मिसाइल तकनीक का उपयोग कर ईरान की सैन्य कमर तोड़ने की रणनीति बना रहा है।

ये भी पढ़ें: India Iran Trade: ईरान में बदली सत्ता तो भारत में ये क्या-क्या होगा महंगा? जानिए क्या-क्या खरीदता है भारत

खामेनेई की चेतावनी और बढ़ता तनाव

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका पर ईरान में अशांति फैलाने और प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप लगाया। खामेनेई ने कहा कि ट्रंप के हाथ ईरानियों के खून से सने हैं और उन्हें दूसरे देशों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस बीच, ईरानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को 'ईश्वर का शत्रु' घोषित कर दिया है, जिससे हिंसक झड़पें और तेज हो गई हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Protests Timeline: 13वीं रात भी तांडव! 42 मौतें-12 दिनों में कैसे फैली आग? खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी

बंकर-भेदी बमों का खौफ और पुराना इतिहास

यह तनाव नया नहीं है; हाल ही में अमेरिकी सेना ने ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र सहित कई स्थलों पर शक्तिशाली बंकर-भेदी बमों से हमला किया था। पहाड़ के 300 फीट नीचे स्थित इन सुरक्षित संयंत्रों को निशाना बनाकर अमेरिका ने पहले ही अपनी आक्रामक मंशा जाहिर कर दी है। वर्तमान में ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे एक बार फिर अमेरिकी सेना के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप या बड़े हवाई अभियानों की संभावना प्रबल होती दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+