सऊदी अरब में प्रिंस बनने में था ट्रंप का हाथ! किताब में हुए कई खुलासे
Recommended Video

वाशिंगटनः साल 2017 के जून के महीने में सऊदी अरब में सत्ता की गद्दी बदल गई। सऊदी अरब के किंग के भतीजे मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस बनाया गया। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन नायफ को राजगद्दी छोड़नी पड़ी। किसी को मोहम्मद बिन सलमान के प्रिंस बनने की बात समझ में नहीं आई। लेकिन इस बारे में एक किताब में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक किताब में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के राजनीतिक पुनर्गठन में हस्तक्षेप किया था।

किताब में हुआ खुलासा
हालांकि, इस किताब में प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इन सारे आरोपों को खारिज किया है। ट्वीट के करने ट्रंप ने कहा है कि 'मैंने इस झूठी किताब के लेखक को वाइट हाउस की पहुंच से दूर रखा। मैंने किताब को लेकर उनसे कभी बात भी नहीं की। यह किताब झूठ से भरी हुई है और इसमें बताए गए सूत्रों का कोई अस्तित्व ही नहीं है।'

ट्रंप ने नकारा, कहा-गलत है दावे
ये किताब माइकल वोल्फ द्वारा लिखी गई है। इस किताब का नाम 'फायर ऐंड फ्युरी' है। इस किताब में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस बनाए जाने के मामले में अपना हाथ होने की बात कही थी।

'हमने अपने आदमी को शीर्ष पर बिठाया।'
माइकल वोल्फ ने अपनी किताब में दावा किया कि मोहम्मद बिन सलमान के सऊदी क्राउन प्रिंस बनने के डॉनल्ड ट्रंप ने अपने कुछ दोस्तों के सामने कहा था कि 'हमने अपने आदमी को शीर्ष पर बिठाया।'

साल 2017 में ट्रंप ने सऊदी अरब का दौरा किया था
माइकल वोल्फ के दावों के इसलिए भी हवा मिल रही है कि साल 2017 में ट्रंप ने सऊदी अरब का दौरा किया था और जून के महीने में सऊदी अरब की सत्ता बदल गई थी। सऊदी शाही परिवार द्वारा स्थापित की गई व्यवस्था से अलग था।

ट्रंप ने की थी तारीफ
कहा जाता है कि ट्रंप के दौरे पर मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिका में मेहमाननवाजी की थी। प्रिंस बनने से पहले मोहम्मद बिन सलमान ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया था। एक बार ट्रंप ने ट्वीट के जरिए उनकी तारीफ भी की थी और कहा था कि मुझे किंग सलमान पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पर काफी भरोसा है। वे जो कर रहे हैं, उसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।'
-
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications