Doklam Standoff: डोकलाम में भारत के विरोध से सुलग रहा है चीन, कहा- बनाते रहेंगे रोड

बीजिंग। डोकलाम विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन सरकार के मुखपत्र में छपे एक आर्टिकल में कहा गया है कि चीन इस क्षेत्र में अपने कंस्ट्रक्शन के काम को बनाए रखेगा। लेख में कहा गया है कि डोकलाम में भारत का विरोध विचित्र है। उनके अनुसार, डोकलाम में भारत का विरोध उनके पागलपन और घमंड को दर्शाता है। हाल ही में मीडिया में आई खबरों के अनुसार, चीन ने एक बार भूटान के इस क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कंस्ट्रक्शन का निर्माण शुरू कर दिया है।

Doklam Standoff: डोकलाम में भारत के विरोध से सुलग रहा है चीन, कहा- बनाते रहेंगे रोड

चीन कम्युनिस्ट सरकार के इस अखबार में छपे आर्टिकल में कहा गया है कि अभी इस क्षेत्र में चीनी सेना ने कोई नया कंस्ट्रक्शन शुरू नहीं किया है, लेकिन जल्द ही यहां काम शुरू किया जाएगा। अखबार के अनुसार, डोकलाम में भारतीय सेना का आकर खड़ा होना हैरान करने वाला है, क्योंकि यह हिस्सा बीजिंग के अधिकार क्षेत्र में आता है।

चीन के अनुसार, यह क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई प्रकार की डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए गए हैं और डोकलाम बीजिंग का ऐतिहासिक हिस्सा है।

इस लेख में कहा गया है कि भारत को हर बार उलझने कोशिश नहीं की जानी चाहिए और सुरक्षा की चिंता है तो इसे सीमा तक रखनी चाहिए। उनके अनुसार, भारत के इस पागलपन से बाहर आना क्योंकि चीन इस सनकीपन को बिल्कुल मानना वाला नहीं है।

भूटान के डोकलाम क्षेत्र को चीन हमेशा से ही अपना अभिन्न हिस्सा मानता आया है। चीन के अनुसार, जहां तक भी तिब्बती लोग रहते हैं वो उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। यानि, डोकलाम में तिब्बती है तो चीन इस क्षेत्र को अपना हिस्सा मानता है।

हालांकि, भारत ना सिर्फ इसका विरोध सुरक्षा को देखते हुए करता है, बल्कि भूटान और नई दिल्ली के बीच भी अपने-अपने देशों की संप्रभुता को बनाए रखने के लिए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। हाल ही में खबर आई थी कि चीनी सेना ने डोकलाम विवाद से 10 किमी दूर फिर से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया है, जिसके बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर बर्फ जमती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+