क्या UFO में आते हैं दूसरे ग्रह के अरबपति एलियंस? पृथ्वी के रईसों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद उठे सवाल
नई दिल्ली, 27 जुलाई। दुनिया के अरबपतियों में इन दिनों अंतरिक्ष तक अपना कारोबार पहुंचाने की होड़ लगी हुई है। कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक और मशहूर अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने का सपना देख रहे एलन मस्क को अब स्पेस रेस में अमेजन के मालिक जेफ बेजोस और वर्जन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैन्सन ने पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में दोनों अरबपति अपने साथियों के साथ अंतरिक्ष की सैर करके लौटे हैं।

स्पेस टूरिज्म को लेकर मची होड़
स्पेस टूरिज्म की तैयारियों में लगे दुनिया के दो बड़े अरबपतियों ने अंतरिक्ष की सैर कर यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में यह एक आम घटना होने वाली है। इस बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर एलियंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एलियंस को देखे जाने को लेकर अब तक कई लोगों के दावे सामने आए हैं। अब अरबपतियों की अंतरिक्ष सैर के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लोग अजीबो-गरीब सवाल पूछ रहे हैं।

UFO से आने वाले एलियंस अरबपति तो नहीं?
दरअसल, फेसबुक पर एक पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब तक देखे गए यूएफओ दूसरे देश से आने वाले अरबपति एलियंस तो नहीं? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पोस्ट मौली एलिजाबेथ नाम की एक फेसबुक यूजर पोस्ट किया है। इस पर अब तक हजारों लोग कमेंट और शेयर कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पोस्ट को जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस यात्रा के बाद लिखा गया था।

क्या पृथ्वी के अरबपति भी एलियंस हैं?
मौली एलिजाबेथ के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है, एक यूजर ने लिखा कि मौली, जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैन्सन को और अधिक आडिया मत दो। वहीं मौली के इस सवाल को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट भी किया है जिसे कई लोग री-ट्वीट कर रहे हैं। इस ट्वीट पर एक यूजर ने अजीबो-गरीब कमेंट करते हुए लिखा, यह भी तो हो सकता है कि पृथ्वी के सारे अरबपति दूसरे ग्रह से आए एलियन हों।

क्या पता एलियंस हम इंसान ही हों?
एक अन्य यूजर ने अपना दिमाग इस्लेमाल करते हुए लिखा, क्या पता एलियंस हम जैसे इंसान ही हो, जो हमसे ज्यादा विकसित हुए और प्रलय आने से पहले इस ग्रह से चले गए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि हो सकता है यूएफओ एक टाइम ट्रैवेल यान हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर भी एक कंफ्यूजन है। कहा जा रहा है कि एलियंस को लेकर ऐसा सवाल मूल रूप से मौली या टॉम का नहीं बल्कि ट्विटर यूजर Apashe_Music का था।

रिचर्ड ब्रैन्सन और जेफ बेजोस की यात्रा
आपको बता दें कि रविवार, 11 जुलाई, 2021 को सबसे पहले ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रैन्सन और भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत आज 6 लोगों ने स्पेस के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस ने 20 जुलाई को अपने भाई और अन्य साथियों के साथ स्पेस की सैर की थी। दोनों ही अरबपति अपनी स्पेस कंपनियों के विमान में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर करके सुरक्षित लौटे थे। इस यात्रा से पहले खाली सीटों के लिए अरबों रुपयों की बोली लगी थी।
What if UFOs are just billionaires from other planets?
— 𝙏𝙤𝙢 𝙃𝙞𝙘𝙠𝙨 (@tlhicks713) July 24, 2021
What if UFOs are just billionaires from other planets?
— 𝙏𝙤𝙢 𝙃𝙞𝙘𝙠𝙨 (@tlhicks713) July 24, 2021
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की जासूसी कर रहे हैं एलियंस? NASA की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखे 10 UFO












Click it and Unblock the Notifications