Trump Tariff: 'मेरा पैसा लौटाओ', SC में करारी हार के बाद ट्रंप से मांगा रिफंड, एक आदमी को कितना मिलेगा पैसा?
Trump Tariff: अमेरिका की पॉलिटिक्स में इस हफ्ते जो हुआ, उसकी वाइब किसी Netflix पॉलिटिकल थ्रिलर से कम नहीं थी। Supreme Court of the United States ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा लगाए गए ट्रेड टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया।
6-3 के बहुमत से जस्टिसों ने कहा कि ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का दुरुपयोग किया और अपनी संवैधानिक सीमा लांघ दी। कोर्ट के मुताबिक, इन टैरिफ का असर सिर्फ ग्लोबल ट्रेड तक सीमित नहीं था- इसने घरेलू बाजार में कीमतों को भी ऊपर धकेला।

अब सवाल ये है: क्या ये सिर्फ कानूनी हार है? या फिर अरबों डॉलर के Refund का लेक युद्ध शुरू हो चुका है?
शुरुआत: टैरिफ का आईडिया आया कहां से?
कहानी की शुरुआत ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017-2021) से होती है। ट्रंप की 'America First' पॉलिसी का फोकस था-
• चीन और दूसरे देशों के साथ ट्रेड डेफिसिट कम करना
• अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को boost देना
• और 'अनुचित व्यापारिक प्रथाओं' को रोकना
इसी सोच के तहत उन्होंने आपातकालीन शक्तियों के कानून का इस्तेमाल करते हुए कई देशों पर 'पारस्परिक' (reciprocal) टैरिफ लगाए।
आपातकालीन शक्तियों का मतलब?
राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर विशेष आर्थिक कदम उठा सकते हैं। लेकिन टैक्स लगाने का मूल अधिकार अमेरिकी संविधान के अनुसार कांग्रेस के पास है यहीं से Constitutional Tension शुरू हुआ।
कितना पैसा आया और किसकी जेब से गया?
Reuters, NYT और BBC जैसी रिपोर्ट्स के अनुसार, इन टैरिफ से आयातकों से $130 बिलियन से अधिक की राशि इकट्ठी की गई। अब ध्यान से सुनिए- ये पैसा सरकार ने आयातकों से वसूला, लेकिन असली असर आम ग्राहकों यानी कि आम जनता पर पड़ा।
क्योंकि, जब आयात महंगा होता है, तो कंपनियां अपनी लागत बढ़ाती हैं, किराने का सामान महंगा होता है, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, फर्नीचर सबकी कीमत बढ़ती हैं। Yale University के विशेषज्ञों के मुताबिक- औसत अमेरिकी परिवार ने पिछले साल लगभग $1,700 अतिरिक्त टैरिफ लागत के रूप में चुकाए।
कितना टैरिफ कितना बोझ:
• $130B कुल टैरिफ कलेक्शन
• $1,700 प्रति परिवार का औसत बोझ
• और समय के साथ बढ़ती कीमतों की लाइन

कोर्ट का फैसला: 6-3 से ट्रंप की हार और ताकत पर असर
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से कहा- ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का दुरुपयोग किया। ये कदम कांग्रेस के टैक्स लगाने के अधिकार का उल्लंघन था। इससे वैश्विक व्यापार और घरेलू कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ा। ट्रंप द्वारा नियुक्त जस्टिस Brett Kavanaugh ने असहमति जताई। जस्टिस ब्रेट ने कहा- 'आज का फैसला ये नहीं बताता कि इम्पोर्टर्स से लिए गए अरबों डॉलर कैसे लौटाए जाएं।' यानी Court ने टैरिफ को अवैध कहा, लेकिन Refund का रोडमैप क्लियर नहीं किया। यहीं से असली ड्रामा शुरू होता है।
ट्विस्ट देखो: $9 बिलियन का रिफंड बिल
फैसले के तुरंत बाद, इलिनोइस के गवर्नर JB Pritzker ने व्हाइट हाउस को लगभग $9 बिलियन का Refund Bill भेज दिया। उन्होंने मांग की, इलिनोइस के हर परिवार को लगभग $1,700 का चेक तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि 'आपके टैरिफ टैरिफ ने किसानों पर कहर बरपाया, सहयोगियों को नाराज किया और किराने के सामान की कीमतें आसमान पर पहुंचा दीं।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
कैलिफोर्निया - 'रकम लौटाओ!'
अब कहानी में एंट्री होती है कैलिफोर्निया के गवर्नर Gavin Newsom की। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि-
'डोनाल्ड, अब हिसाब चुकाने का समय आ गया है।' उन्होंने टैरिफ को 'अवैध नकदी हड़पना' बताया और मांग की। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि हर डॉलर ब्याज सहित लौटाया जाए। ध्यान रहे- प्रिट्ज़कर और न्यूसोम दोनों 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित डेमोक्रेटिक दावेदार माने जा रहे हैं।
टोटल कितना हो सकता है रिफंड?
Penn-Wharton Budget Model के मुताबिक, कुल Refund की राशि $175 बिलियन तक पहुंच सकती है। लेकिन बड़ा सवाल अब भी यही है कि, पैसा किसे मिलेगा? इम्पोर्टर्स को या फिर कंपनियों को? या फिर सीधे आम लोगों की जेब में ये रकम जाएगी। वहीं, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सीधे मुआवजे को लेकर संदेह जताया है। खुद ट्रंप ने माना कि Refund प्रक्रिया में सालों लग सकते हैं।
• $130B कलेक्टेड
• $175B संभावित रिफंड
• राज्यवार अनुमानित रिफंड (इलिनोइस $9B highlight)
New York की मांग
न्यूयॉर्क की गवर्नर Kathy Hochul ने टैरिफ को 'अवैध और बैकडोर टैक्स' कहा। लेकिन उन्होंने सीधे Refund की मांग नहीं की। मतलब- नैरेटिव सबका एक जैसा नहीं है।
अब असली सवाल: इससे आगे क्या होगा?
1. Executive Power पर लगेगी लगाम?
यह फैसला साफ करता है कि राष्ट्रपति Emergency Powers का बेधड़क इस्तेमाल नहीं कर सकते।
2. Global Trade को इशारा
दूसरे देशों के लिए ये सुनिश्चित है कि US में संवैधानिक संस्थाएं अभी भी काम कर रही हैं।
3. 2028 के चुनाव की तैयारी
प्रिट्ज़कर और न्यूसोम की डिमांड से साफ है कि ये मुद्दा 2028 के चुनाव के नैरेटिव को घुमा सकते हैं।
4. Refund Reality Check
अगर $175B Refund हुआ:
• US fiscal deficit पर impact पड़ेगा
• Inflation dynamics बदल सकती है
• Taxpayers और businesses के बीच कानूनी रस्साकसी का खेल होगा
आम अमेरिकी का सवाल- 'कब आएगा मेरा पैसा'?
ये सिर्फ टैरिफ का मामला नहीं, बल्कि 'कौन टैक्स लगा सकता है' और 'कौन जवाबदेह है' की संवैधानिक चुनौती बन गई है। लेकिन आम अमेरिकी के लिए सवाल एक दम सीधा है: 'मेरा $1,700 कब वापस आएगा?'
अब देखना ये है कि Refund का चेक पहले कटता है या Election campaign पहले गरम होता है।














Click it and Unblock the Notifications