SCO की बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे
नई दिल्ली। भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंच गए हैं। दरअसल, रूस की राजधानी मॉस्को में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग होने वाली है जिसमें हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह आज भारत से रवाना हुए थे। मॉस्को पहुंचने पर मेजर जनरल बी यू निकोलेविच ने हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। बता दें कि भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के चलते इस बार एससीओ की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
Recommended Video

मॉस्को में होने वाली एससीओ की बैठक में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग भी शामिल होंगे, लेकिन भारतीय अधिकारियों के मुताबिक वेई फेंग और राजनाथ सिंह के बीच कोई संभावित बैठक नहीं होगी। आपको बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब 29 और 30 अगस्त को लद्दाख के चुशुल सेक्टर में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिशें की थीं। राजनाथ सिंह चार से छह सितंबर तक मॉस्को में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में शिरकत करेंगे। पहले उनके यहां चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात की खबरें थीं। लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनाथ अब अपने चीनी समकक्ष से नहीं मिलेंगे।
इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही है कि महीने के अंत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में उनके समकक्ष के साथ बैठक कर सकते हैं। लद्दाख से लेकर दक्षिण चीन सागर तक चीन लगातार उकसावेपूर्ण कार्रवाई कर रहा है। चीन को अब सबक सिखाने के लिए लामबंदी की तैयारियां शूरू हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों देशों के बीच अच्छे संबंध हैं, इसी क्रम में अलगे कुछ महीनों में रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। बता दें कि तीनों देशों की सीमाएं हिंद-प्रशांत महासागर के खुले और समावेशी क्षेत्र को साझा करती हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने कोरोना योद्धा राजेश भारद्वाज के निधन पर परिवार को सौंपा 1 करोड़ का चेक












Click it and Unblock the Notifications