ऋषि सुनक का साथ देने आए पूर्व पीएम डेविड कैमरन, जानिए सुएला ब्रेवरमैन की जगह कौन होगा UK का गृहमंत्री
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को लंदन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के 10 नंबर डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय में प्रवेश करते देखा गया है। यह घटनाक्रम तब हुआ है जब ऋषि सुनक ने कुछ वक्त पहले भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह सचिव पद से हटा दिया है।
सुनक ने सोमवार को अपने आंतरिक मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया, क्योंकि फिलिस्तीन समर्थक मार्च को संभालने में पुलिस की आलोचना के बाद उनकी पार्टी में विभाजन हो गया था जिससे पीएम सुनक की सत्ता को खतरा पैदा हो गया था।

ब्रेवरमैन ने फ़िलिस्तीनी समर्थक मार्च से निपटने के पुलिस के तरीके की आलोचना की थी। ब्रेवरमैन को बाहर करने के लिए सुनक विपक्षी सांसदों और अपनी ही सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की आलोचना का सामना कर रहे थे।
ब्रेवरमैन को बाहर करने के लिए विपक्षी सांसदों और सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की आलोचना के बाद, सुनक ने सहयोगियों को लाने और उन मंत्रियों को हटाने के लिए एक लंबे समय से नियोजित फेरबदल को आगे बढ़ाया, जिनके बारे में उन्हें लगा कि वे काम नहीं कर रहे हैं।
इसी क्रम में सुनक ने मंत्रीमंडल में गृह मंत्री और विदेशी मंत्री के पद के लिए नए नेताओं को चुना है। डाउनिंग स्ट्रीट ने पुष्टि की है कि जेम्स क्लेवरली नए गृह सचिव हैं। वह पहले विदेश सचिव के पद पर थे। क्लेवरली ने अभी-अभी नंबर 10 छोड़ा है, लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड कैमरून अगले विदेश सचिव बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक सीट लेंगे ताकि वह यह पद ग्रहण कर सकें।
इसके साथ ही डाउनिंग स्ट्रीट ने भी पुष्टि की है कि जेरेमी हंट चांसलर पद पर बने रहेंगे। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि पिछले महीने नंबर 10 ने बताया था कि वह कम से कम वसंत बजट तक पद पर बने रहेंगे।
57 वर्षीय डेविड कैमरन ने 2010 से 2016 तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के नतीजे के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जब ब्रिटेन की जनता ने यूरोपीय संघ को छोड़ने के लिए मतदान किया था।
सुनक के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि किंग चार्ल्स ने कैमरन को ब्रिटेन के ऊपरी सदन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक सीट देने की मंजूरी दे दी है, जिससे उन्हें संसद के निर्वाचित सदस्य नहीं रहने के बावजूद मंत्री के रूप में सरकार में लौटने की अनुमति मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications