जानिए कितने बजे से पड़ेंगे अमेरिका में वोट और कब आएंगे नतीजे

आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनावों के नतीजे 24 घंटे के बाद होंगे दुनिया के सामने।

वाशिंगटन। अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है जब अमेरिकी जनता अपने नए राष्‍ट्रपति के लिए वोट डालेगी। आठ नवंबर यानी अगले मंगलवार को अमेरिका में राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव होंगे। कई माह से चले आ रहे चुनावी प्रचार पर लगाम लगेगी।

us-elections-day-and-time

फरवरी में शुरू हुई थी प्रक्रिया

जुलाई में यह बात साफ हो गई थी कि डेमोक्रेट पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन तो रिपब्लिकन पार्टी की ओर डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मैदान में होंगे।

अमेरिकी चुनाव से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो इस बार क्लिंटन और ट्रंप के बीच मुकाबला काफी कड़ा है। फरवरी में अमेरिकी चुनावों में उम्‍मीदवारी तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी और जुलाई में इस पर मोहर लगी थी।

कितने बजे से होगी वोटिंग

अमेरिका की जनता अपने 45वें राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए आठ नवंबर को वोट डालेगी। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच वोटिंग शुरू होने की संभावना है।

शाम सात बजे से आठ बजे के बीच तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। आईओवा और नॉर्थ डकोटा में वोटिंग के रात नौ बजे तक जारी रहने की संभावना है।

करीब 120 मिलियन अमेरिकी नागरिक मंगलवार को चुनावों के लिए वोट डालेंगे। अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग होगी।

कैसे चुना जाएगा विजेता

हर राज्‍य में जिस उम्‍मीदवार को सबसे ज्‍यादा वोट्स मिलेंगे उसे राष्‍ट्रपति चुना जाएगा। इलेक्‍टोरल प्रक्रिया के तहत कुछ लोगों का समूह अपना विजेता चुनेगा।

इस समूह में लोगों की संख्‍या 538 है और उम्‍मीदवार को जीतने के लिए 270 वोट्स का समर्थन चाहिए। हर राज्‍य में जनसंख्‍या के आधार पर इलेक्‍टोरल में कुछ निश्चित लोग होते हैं।

कब आएंगे नतीजे

अमेरिकी चुनावों के नतीजे 24 घंटों के अंदर आ जाते हैं। लेकिन कभी-कभी नतीजे आने में देर हो जाती है। नए राष्‍ट्रपति को 20 जनवरी से अपना कार्यभार संभालना होता है। जैसे ही नतीजे आते हैं विजेता अपने प्रशासन की टीम को तैयार करने में लग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+