Nandigram Assembly Election Result 2026: हो गया नंदीग्राम सीट का फैसला, BJP या TMC किसके हाथ लगी जीत?

Nandigram Assembly Election Result 2026: बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझान में भाजपा बढ़त बानाए हुए है जबकि टीएमसी भी कड़ी टक्कर दे रही है। नंदीग्राम सीट पर TMC के पबित्र कर और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला था।

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ईवीएम के 18 में से 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। टीएमसी के पवित्र कर दूसरे स्थान पर हैं और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी तीसरे नंबर पर रहे।

Nandigram Assembly Election Result 2026

बहुमत का जादुई आंकड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करना होगा। यह 'जादुई आंकड़ा' ही तय करेगा कि राजभवन में अगली सरकार की शपथ कौन लेगा।

Nandigram Assembly Election Results 2026: नंदीग्राम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026

A B C
1
सुवेंदु अधिकारी BJP -
2
शेख जारियातुल हुसैन INC -
3
शांति गोपाल गिरी CPI -
4
पवित्र कर AITC -
5
बिमल कुमार मैती SUCI -
6
साहिदुल हक मंडल AJUP -
7
अली एमडी साबे मिराज खान AISF -
8
एमडी. अबी आला IND -
9
संगीता चक्रवर्ती IND -
10
एमडी. नुरुल इस्लाम IND -
11
सहालम अली IND -
12
नोटा (NOTA) NOTA -

एग्जिट पोल और सियासी समीकरण

विभिन्न एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। अधिकांश सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अनुमानों के मुताबिक, भाजपा को 140 से 192 सीटें मिल सकती हैं। यदि ये अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक युगांतकारी परिवर्तन होगा।

ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई बन गया है। ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट से मैदान में हैं। दूसरी ओर, कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर उनके लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुवेंदु अधिकारी इस बार दो सीटों-नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

नंदीग्राम की हाई-प्रोफाइल जंग

नंदीग्राम सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक है। 2021 में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी का सामना इस बार TMC के पबित्र कर से है। नंदीग्राम की जीत-हार का असर पूरे राज्य के नतीजों और कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Bengal Opinion Poll Oneindia: बंगाल में किसकी सरकार? 62% वोट किस पार्टी को? ममता की वापसी या खिलेगा कमल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+