Kerala Assembly Election Result Live: केरल CM पिनाराई विजयन अपनी सीट से जीते! UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Kerala Assembly Election Result Live: देश की राजनीति के लिए 4 मई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। केरल विधानसभा चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे। केरल के 140 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक आए नतीजे में UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

9 अप्रैल को हुए मतदान में केरल में 79.63% वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसे राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य में एंटी-इंकंबेंसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

kerala-assembly-election-result-2026-live

राज्य में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का किला गिरते दिख रहा है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद वापसी की ओर बढ़ रहा है।

Kerala Assembly Election 2026 Live: शुरुआती रुझानों में UDF आगे, LDF पिछड़ा (पल-पल अपडेट)

केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 139 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं और बहुमत का आंकड़ा 71 है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक UDF 85 सीटों पर आगे चल रहा है, जो 2021 के मुकाबले +37 सीटों की बढ़त दर्शाता है। वहीं सत्तारूढ़ LDF 50 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जिसे -28 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। इसके अलावा NDA 2 सीटों पर और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।

Kerala Assembly Election 2026: 1 बजे तक का रुझान

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है।

  • INC (कांग्रेस): 3 सीट जीती, 59 पर बढ़त (कुल 62)
  • CPI(M): 1 सीट जीती, 26 पर बढ़त (कुल 27)
  • IUML: 22 सीटों पर बढ़त

इन रुझानों से साफ है कि UDF गठबंधन मजबूत स्थिति में है, जबकि LDF पीछे चलता नजर आ रहा है।

Kerala Election Result 2026 रुझानों में कांग्रेस-UDF की आंधी, LDF पस्त

  • केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। सत्ता परिवर्तन की लहर पर सवार कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है, जबकि पिछले दो बार से सत्ता पर काबिज LDF को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
  • कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जो फिलहाल 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • सीपीआई-मार्क्सवादी (CPI-M): सत्ताधारी पार्टी 30 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है।

Kerala Election Result 2026: अपनी सीट पर पीछे CM पिनराई विजयन

  • केरल विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। वे अपने पारंपरिक धर्मदोम (Dharmadam) सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के वी.पी. अब्दुल रशीद बढ़त बनाए हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वी.पी. अब्दुल रशीद (INC) - 20,715 वोट से आगे हैं और पिनराई विजयन (CPI-M) - करीब 2,812 वोटों से पीछे

Kerala Election Result 2026: CM विजयन पीछे, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को भी लगा झटका

  • केरल विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में सत्तारूढ़ LDF को झटका लगता दिख रहा है। अरनमूला सीट से सीपीआई(एम) की वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज पीछे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अबिन वर्गीज बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे LDF के लिए मुकाबला और चुनौतीपूर्ण होता दिख रहा है।

सुबह 10 बजे तक के रुझान: UDF ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, LDF पीछे

  • UDF - 85 सीटों पर बढ़त
  • LDF - 50 सीटों पर आगे
  • NDA - 4 सीटों पर बढ़त
  • अन्य - 1 सीट पर आगे

हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं, लेकिन इनमें UDF की मजबूत बढ़त साफ दिखाई दे रही है। यदि यह ट्रेंड जारी रहता है तो केरल में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है।

सुबह 9 बजे तक के रुझानों के मुताबिक:

  • UDF - 77 सीटों पर आगे
  • LDF - 58 सीटों पर आगे
  • NDA - 5 सीटों पर बढ़त
  • अन्य - 0

Kerala Election Result 2026 में LDF का सुपड़ा साफ, क्या है वजह?

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में LDF तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा, क्योंकि राज्य में आमतौर पर सत्ता हर पांच साल में बदलती रही है। बता दें कि ये नतीजे सिर्फ राज्यों की सरकारें ही तय नहीं करेंगे, बल्कि इन्हें 2029 लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है। केरल और अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों के सबसे सटीक और सबसे तेज अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

West Bengal Election Result LIVE: दीदी की हैट्रिक या खिलेगा कमल? 8 बजे से काउंटिंग शुरू, हर अपडेट
West Bengal Election Result LIVE: दीदी की हैट्रिक या खिलेगा कमल? 8 बजे से काउंटिंग शुरू, हर अपडेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+