पुरूलिया आर्म्स ड्रॉप मामले के आरोपी को डेनमार्क की कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पित करने से किया इनकार

आर्म्स स्मगलिंग केस में भारत सरकार को बड़ा झटका लगा है। 1995 में हथियारों की स्मगलिंग के आरोपी को भारत ने डेनमार्क से प्रत्यर्पित करने की मांग की थी। लेकिन डेनमार्क की कोर्ट ने भारत की याचिका को खारिज कर दिया है।

डेनमार्क के नागरिक नल्स होल्क को प्रत्यर्पित करने के लिए भारत ने अपील की थी। भारत कई वर्षों से होल्क के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है, उसपर पश्चिम बंगाल में दंगा भड़काने वाले एक समूह को करीब चार टन हथियार तस्करी करने का आरोप है।

danish court

इस केस को पुरुलिया आर्म्स ड्रॉप के नाम से भी जाना जाता है, जोकि उस समय मीडिया की सुर्खियां बना था। यह घटना 17 दिसंबर 1995 को हुई थी। हथियार एंटोनोव एएन-26 विमान से गिराए गए और बाद में भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा उन्हें रोक लिया गया।

इस ऑपरेशन में सात लोग शामिल थे, जिनमें पांच लातवियाई नागरिक और ब्रिटिश पूर्व विशेष वायु सेवा अधिकारी पीटर ब्लीच शामिल थे। जबकि इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, होल्क पकड़े जाने से बचने में कामयाब रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+