Sourav Ganguly ED Raid: सौरव गांगुली के घर ED की छापेमारी? दादा ने कर ली कानूनी कार्रवाई की तैयारी!

Sourav Ganguly ED Raid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। इस भ्रामक जानकारी के वायरल होने के बाद सौरव गांगुली ने कड़ा रुख अपनाते हुए कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। गांगुली ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

फेसबुक पेज और मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकायत (Sourav Ganguly ED Raid)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सौरव गांगुली ने 15 जून 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गांगुली की शिकायत में सौरव गांगुली फैंस नाम के एक अनौपचारिक फेसबुक पेज और खेल वेबसाइट 'स्पोर्ट्सविकी' (Sportzwiki) का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जहां इस भ्रामक खबर को प्रसारित किया गया था। शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया लिंक्स और डिजिटल सबूतों की समीक्षा कर रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sourav Ganguly ED 1

तेंदुलकर और गावस्कर भी हो चुके हैं फेक न्यूज के शिकार

खेल जगत की दिग्गज हस्तियों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना कोई नया मामला नहीं है। सौरव गांगुली से पहले भी कई महान भारतीय क्रिकेटर इस तरह के डिजिटल फ्रॉड का सामना कर चुके हैं। साल 2023 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम, चेहरे और नकली आवाज (AI वॉयस क्लोनिंग) का इस्तेमाल कर कुछ फर्जी विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। तेंदुलकर ने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया था।

सुनील गावस्कर ने भी की थी शिकायत

पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर के नाम से भी अक्सर इंटरनेट पर फर्जी बयान शेयर किए जाते रहे हैं। इसके खिलाफ गावस्कर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गूगल, मेटा (फेसबुक) और एक्स (ट्विटर) जैसी बड़ी कंपनियों को ऐसे कंटेंट तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि सौरव गांगुली के घर किसी भी प्रकार की कोई रेड नहीं हुई है। यह पूरी तरह 'फेक न्यूज़' का मामला है, जिस पर अब पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। किसी भी बड़ी सेलिब्रिटी या केंद्रीय एजेंसी से जुड़ी खबर पर तब तक भरोसा न करें, जब तक कि वह मुख्यधारा के विश्वसनीय मीडिया या आधिकारिक सूत्रों द्वारा न दी गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+