Jahangir Khan: झुक गया TMC का 'पुष्पा'! जहां बोलती थी तूती वहीं कान पकड़कर मांगी माफी, नंगे पांव घूमे जहांगीर

Jahangir Khan : तृणमूल कांग्रेस (TMC) में इन दिनों भूचाल आया हुआ है, पार्टी में आंतरिक तोड़ फोड़ मची हुई है तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल नेता जहांगीर खान को नेपाल भागने की कोशिश करते हुए STF ने 8 जून गिरफ्तार किया था , जिसके बाद और 'पुष्पा ऑफ़ फालता' के नाम से चर्चित जहांगीर खान की पुलिस ने सड़क पर नंगेपांव परेड कराई और जनता से माफी मांगने को कहा।

जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पर काफी वायरल हो रहे हैं,वो वीडियो में हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि जहांगीर खान की ये परेड हफ्ते में दूसरी बार कराई गई है, इससे पहले भी जहांगीर की हॉफपैंट में सड़कों पर परेड हो चुकी है।

Jahangir Khan 1

क्यों हुए जहांगीर खान गिरफ्तार?

जहांगीर खान के ऊपर जबरन वसूली, चुनावी हिंसा, वोटरों को धमकाने और महिलाओं को गैंगरेप जैसी धमकी देने समेत आरोप लगे हैं, वो 7 से अधिक मामलों में फरार चल रहे थे , जहांगीर खान को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भारत-नेपाल सीमा (पानीटंकी) के पास से गिरफ्तार किया थाऔर उसके बाद जिस इलाके में जहांगीर अपनी हेकड़ी दिखाते थे वहीं पर पुलिस ने उन्हें हाथ जुड़वाते हुए परेड कराई। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग इस पर कमेंट करने लगे और जमकर मजे लेने लग गए।

'बंगाल में बदली सरकार और पुष्पा की निकली हवा', वायरल हुआ वीडियो

एक यूजर ने लिखा कि अब आया ' ऊंट पहाड़ के नीचे' तो एक ने लिखा कि 'सत्ता जाते ही निकल गई हेकड़ी' तो वहीं लोगों ने कहा कि 'बंगाल में बदली सरकार और पुष्पा की निकली हवा'। कुल मिलाकर इस वायरल वीडियो पर कमेंटों की बौछार जारी है।

जहांगीर खान को 'पुष्पा' क्यों कहा जाता है?

पश्चिम बंगाल के फलता और आसपास के इलाकों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को लंबे समय तक दबंग स्थानीय नेता माना जाता रहा। क्षेत्र में उनके मजबूत नेटवर्क, राजनीतिक पकड़ और दबदबे के कारण विरोधी नेता भी अक्सर उनका नाम लेने से कतराते थे। चुनाव के दौरान चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी दौरान जहांगीर खान और अजय पाल शर्मा के बीच तीखी बयानबाजी सुर्खियों में आई थी। जहांगीर खान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि अजय पाल शर्मा खुद को "सिंघम" समझते हैं, तो वह भी "पुष्पा" हैं और किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

जहांगीर पर दर्ज मामलों में जांच जारी, पुलिस ने बताया

पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ दर्ज मामलों में जांच जारी है और गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में उसकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जहांगीर खान पर लगे हैं ये आरोप

  • जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप
  • राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामले दर्ज
  • कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप
  • सात से अधिक आपराधिक मामलों का सामना
  • लंबे समय से फरार चल रहा था
  • पुलिस लगातार कर रही थी तलाश
  • दबदबे के कारण मिला 'फाल्टा का पुष्पा' नाम

यह पढ़ें:TMC Controversy: 'पति छोड़ सकती हूं पार्टी नहीं', कौन है ये खूबसूरत नेता जिसने घर के बदले ममता दीदी को चुना?
यह पढ़ें:TMC Controversy: 'पति छोड़ सकती हूं पार्टी नहीं', कौन है ये खूबसूरत नेता जिसने घर के बदले ममता दीदी को चुना?
यह पढ़ें:Aditi Yadav Vivad: 'शारीरिक हमले की आशंका', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली तिवारी को सपा से क्यों निकाला गया?
यह पढ़ें:Aditi Yadav Vivad: 'शारीरिक हमले की आशंका', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली तिवारी को सपा से क्यों निकाला गया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+