10 दिनों में 5 हमले.. कश्मीर में फिर से सक्रिय हो रहे पाकिस्तानी आतंकवादी, प्लान दिसंबर होगा एक्टिव?

Jammu Kashmir News: भारतीय अधिकारियों ने बताया है, कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 दिनों में आतंक और घुसपैठ की कम से कम पांच घटनाओं ने सुरक्षा प्रतिष्ठान को परेशान कर दिया है, कि केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर में आतंकवाद से निपटने के लिए 'प्लान दिसंबर' पर फिर से विचार करना पड़ सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दी महीने की स्ट्रैटजी पर भारतीय अधिकारि फिर से विचार कर रहे हैं। विंटर स्ट्रैटजी दिसंबर और जनवरी महीने को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है, जब कड़ाके की ठंड पड़ती है और उस वक्त, पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसने की फिराक में रहते हैं।

cross-border terrorism spike in jammu kashmir

'प्लान दिसंबर' होगा एक्टिव

पिछले 10 दिनों 5 आतंकी घटनाएं हुए हैं। पहली घटना पीर पंजाल के दक्षिण में रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में, दूसरी घटना राजौरी के नरला क्षेत्र में और तीन घटनाएं पर्वत श्रृंखला के उत्तर में, उरी और बारामूला के बीच, उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हथलंगा में और अनंतनाग के पास कोकेरनाग के जंगलों में अंजाम दी गई हैं।

अधिकारियों का कहना है, कि आतंकी गतिविधियों में यह तेजी, सर्दियों की शुरुआत से पहले जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की बढ़ती पाकिस्तानी कोशिशों की ओर इशारा करती है, जब भारी बर्फबारी के कारण उच्च उत्तरी इलाकों में घुसपैठ मुश्किल हो जाती है, उस वक्त आतंकी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं।

एक अधिकारी ने कहा, कि "हालांकि, पीर पंजाल के दक्षिण के इलाकों में एलओसी के पार से हर मौसम में लॉन्चपैड से आतंकवादियों की घुसपैठ संभव रहती है, लेकिन लोलाब के उत्तर में चलने वाली शमशाबरी रेंज और पीर पंजाल रेंज में बर्फ और कठिन पहाड़ी इलाकों के कारण घाटी में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है।"

अधिकारियों ने घुसपैठ के मार्ग का तुरंत पता लगाने में कठिनाई की ओर इशारा किया।

एक अधिकारी ने कहा, "उरी एलओसी पर स्थित है, पीर पंजाल रेंज पर रणनीतिक हाजी पीर दर्रे के करीब, अनंतनाग पीर पंजाल रेंज और श्रीनगर के बीच स्थित है और पीर पंजाल के दक्षिण के इलाकों से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के लिए सुलभ है।"

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आतंकवादियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है।

इस साल जून तक के आंकड़ों के अनुसार, 2020 से जम्मू-कश्मीर में मारे गए कुल आतंकवादियों में से 549 स्थानीय थे, जबकि 86 विदेशी मूल के थे।

इस अवधि के दौरान कम से कम 133 स्थानीय रंगरूटों ने या तो आत्मसमर्पण कर दिया या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इसी अवधि में विदेशी आतंकवादियों की संख्या 17 थी।

आंकड़ों से पता चला है, कि मई 2023 में घाटी में 36 स्थानीय आतंकवादी और 71 विदेशी आतंकवादी मौजूद थे, और इसी अवधि में जम्मू क्षेत्र में संख्या 13 स्थानीय आतंकवादी और दो विदेशी आतंकवादी थे। लिहाजा, सर्दी आने से पहले काफी सख्त चौकसी करनी होगी, ताकि आतंकियों की घुसपैठ को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+