Ritu Khanduri: पूर्व सीएम खंडूड़ी की बेटी बिहार कैडर के IAS की हैं पत्नी और उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर

Ritu Khanduri: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.सी. खंडूड़ी का सोमवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें राज्य में विकास और सुशासन पर उनके अथक ध्यान और दूरगामी नीतियों के लिए रूप से जाना जाता था, जिससे वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन के बाद एक बार फिर उनका परिवार चर्चा में आ गया है। खासतौर पर उनकी बेटी ऋतु खंडूरी और दामाद राजेश भूषण को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। राजनीति, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में इस परिवार की अलग पहचान रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Ritu Khanduri

कौन हैं ऋतु खंडूरी?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का जन्म 29 जनवरी, 1965 को नैनीताल में हुआ। 2017 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा और विजय हासिल की थी। 2022 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार में उन्हें उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनने का गौरव मिला।

शिक्षा और प्रोफेशनल करियर में भी रहीं आगे

ऋतु खंडूरी ने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह 2006 से 2017 तक नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के तौर पर कार्यरत रहीं।

कौन हैं पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के IAS दामाद?

ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बिहार कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह भारत सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा में उनके लंबे अनुभव और नीतिगत फैसलों को लेकर उन्हें काफी सम्मान मिलता है।

बी.सी. खंडूड़ी को याद कर रहा उत्तराखंड

बी.सी. खंडूड़ी को उत्तराखंड में सुशासन, सादगी और ईमानदार राजनीति के लिए जाना जाता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। धामी ने कहा कि खंडूड़ी का राज्य के विकास और सुशासन में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+