HOPE : 7 सप्ताह से कोमा में थी कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला, बच्चे को जन्म देते ही आया होश
HOPE : 7 सप्ताह से कोमा में थी कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला, बच्चे को जन्म देते ही आया होश
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। कोरोना को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कोविड पॉजिटिव महिला जो पिछले 7 सप्ताह से कोमा में थी उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया और इस बच्चे को जन्म देते ही वो होश में आ गई। इस केस को देख कर हर कोई ये ही कह रहा बच्चे के जन्म से उस महिला को नई जिंदगी मिली।

कोमा में कोविड पॉजिटिव महिला ने दिया बच्चे को जन्म
बच्चे का नाम रखा गया होप ये मामला यूके के रॉयल बोल्टन अस्पताल का है। कोमा में जिंदगी से जूझ रही महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका अस्पताल वालों ने होप रखा है। होप इस बच्चे का जन्म के समय वजन 3 पाउंड और 7 औंस था। Metro.co.uk की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवजात इकाई में पांच सप्ताह बिताने के बाद, बेहतर वजन तक पहुंचने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया गया है।

इमरजेंसी में किया गया था एडमिट
यूके निवासी लॉरा, जो प्राइमरी स्कूल की टीचिंग असिस्टेंट हैं, लंबे समय तक कोविड से जूझती रही यह सब हल्की खांसी के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई । लेकिन जब सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्हें इमरजेंसी सर्विस से अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

इसलिए नहीं लगवा पाई थी कोरोना वैक्सीन
गर्भावस्था में कोरोना वायरस के साथ उसकी लंबी लड़ाई शुरू हुई। उसने गर्भावस्था में पहले अपना कोविड टीका भी नहीं लगवाया था। प्रारंभ में, यूके में गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन लगवाने की स्वीकृति नहीं दी गई थी। लेकिन जब तक उसे लेने की मंजूरी मिली, वह पहले से ही वायरस से पीड़ित थी। गर्भवती होने के बाद कई महीनें बीत चुके थे इसलिए उसके पास बच्चे को जन्म देने का आप्शन ही नहीं था।

समय से पहले इमरजेंसी में करना पड़ा डॉक्टरों को ऑपरेशन
15 अक्टूबर डिलीवरी की नियत तारीख से दो सप्ताह से अधिक समय पहले, उसे इमरजेंसी सी-सेक्शन के लिए बेहोश करना पड़ा। जब वो कोमा में थी तो बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों ने उसे प्रसव के बारे में बताया तो उसने बच्चे के जन्म के लिए सहमति देने के लिए केवल अपना सिर हिलाया था।

होश आने पर महिला ने बोली ये बात
प्रसव परिवार के किसी सदस्य की अनुपस्थिति में किया गया था क्योंकि लॉरा के पति को कोविड प्रतिबंधों के कारण ऑपरेटिंग थिएटर में जाने की अनुमति नहीं थी। 30 सितंबर को अपने नवजात शिशु को देखने के लिए अचानक वो कोमा से बाहर आई गई। जिसे देखकर हर कोई अचंभित था। होश में आने के बाद लारा ने कहा मैंने अपने बच्चे को देखने के लिए अपनी आंखें खोलीं, लेकिन मैं अपने शरीर के किसी भी हिस्से को हिला नहीं सकती थी । मैं बस इतना कर सकती थी कि मैंने अपना सिर हिलाया।












Click it and Unblock the Notifications