Covid-19 लॉकडाउन: 4 करोड़ अमेरिकी हुए बेरोजगार, पिछले हफ्ते 21 लाख लोगों की नौकरी गई
नई दिल्ली। कोरोनावायरस प्रेरित लॉकडाउन के कारण अमेरिका में पिछले सप्ताह कुल 21 लाख लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन पेश किया। अमेरिकी श्रम विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि 21 लाख लोगों द्वारा बेरोजगारी लाभ के लिए किए गए आवेदन से अब अमेरिका में बेरोजगारी का आंकड़ा 4 करोड़ पार कर गया है। यानी मार्च के मध्य में कोरोनावायरस महामारी के जोर पकड़ने के बाद से अमेरिका में अब हर चार अमेरिकी श्रमिकों में से एक बेरोजगार हो गया है।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार आठवें सप्ताह में बेरोजगारी लाभ के लिए नए आवेदनों में कमी आई है, जो कभी लगभग 69 लाख चरम पर पहुंच गई थी, जबकि बेरोजगारी का यह स्तर अभी भी अमेरिका में निर्मित ऐतिहासिक शिखर से काफी दूर है।

रिपोर्ट कहती है कि बेरोजगारी का ताजा दावा न केवल ताजा छंटनी का नतीजा हो सकते हैं, बल्कि इस बात के भी सबूत मिले हैं कि राज्य एक बैकलॉग के माध्यम से अपना काम कर रहे हैं, जबकि कुछ-कुछ स्थानों पर ओवरकाउंटिंग और अंडरकाउंटिंग से काम हो रहा है, जिससे कंपनियों की छंटनी को ठीक से माप सकना मुश्किल है।

महामारी बेरोजगारी सहायता कार्यक्रम (Pandemic Unemployment Assistance program) के तहत अमेरिकी कांग्रेस ने बेरोजगार लाभों के एक विस्तारित पैलेट को मंजूरी दी है, जिसमें फ्रीलांसर, स्व-नियोजित और स्व-संविदा वर्कर और अन्य लोग शामिल थे, जो सामान्य रूप से राज्य के नियमों के तहत योग्य नहीं होंगे।

अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक चूंकि कई राज्य बेरोजगारी लाभ वाले आवेदनों से अटे पड़े हैं, इसलिए कार्यक्रम को लागू करने की गति प्रभावित हुई और यह भी हो सकता है कि बेरोजगारी लाभ के पात्रों तक अभी तक कार्यक्रम पूरी तरह से न भी पहुंचा हो।

नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च के एक शोध सहायक एलिजाबेथ पंचोटी ने कहा, जब हम सोचते हैं कि बेरोजगारी लाभ के समाप्त होने पर क्या करना है, तो यह जानना उपयोगी होगा कि कितने लोगों को वास्तव में लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि श्रम विभाग की रिपोर्ट जानकारी के लिए सबसे अच्छा स्रोत हो सकता है, लेकिन उन्होंने एक अधूरी तस्वीर पेश की है।

गौरतलब है अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की है कि अनिश्चितता के बीच दशकों से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए ट्रम्प प्रशासन इस साल की गर्मियों में अपने आर्थिक पूर्वानुमानों के लिए मध्यांतर अपडेट जारी नहीं करेगा। ट्रंप प्रशासन का यह निर्णय उन्हें अपने आंतरिक अनुमानों को प्रकट करने से रोक देगा कि मंदी आर्थिक विकास को कितनी गहराई तक नुकसान पहुंचाएगी और देश में कब तक उच्च बेरोजगारी की पीड़ा बनी रहेगी।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications