Coronavirus scare: फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भी चले भारतीय परंपरा की राह, हैलो नहीं नमस्‍ते से किया स्‍पेन के राजा-रानी का स्‍वागत

पेरिस। पेरिस। कोरोना वायरस के डर के बीच ही एक और राष्‍ट्राध्‍यक्ष ने अपने समकक्षों का अभिवादन हैंडशेक की जगह भारतीय परंपरा 'नमस्‍ते' के साथ करने का फैसला किया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने बुधवार को जब स्‍पेन के राजा और रानी का स्वागत किया तो उन्‍होंने हाथ मिलाने की जगह नमस्‍ते के साथ उनका स्‍वागत किया। मैंक्रो ने तय किया है कि अब वह नमस्‍कार की जगह नमस्‍ते से अपने साथियों का स्‍वागत करेंगे। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने भी ट्वीट के जरिए इस खबर की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -Coronavirus: चीन में बस 15 मिनट में टेस्टिंग, भारत में क्‍यों लगते हैं 24 घंटे

साल 2018 में भारत दौरे पर सीखा नमस्‍ते

साल 2018 में भारत दौरे पर सीखा नमस्‍ते

स्‍पेन के किग फिलिप और रानी लेटजिया बुधवार को पेरिस पहुंचे। यहां पर मैंक्रो ने हाथ जोड़कर नमस्‍ते के साथ उनका स्‍वागत किया। फ्रांस के राजदूत लेनिन ने ट्वीट किया और लिखा, 'राष्‍ट्रपति मैंक्रो ने तय किया है कि वह अपने सभी समकक्षों का अभिवादन नमस्‍ते के साथ करेंगे, एक ऐसा शोभनीय तरीका जिसके बारे में उन्‍होंने अपने साल 2018 के भारत दौरे में सीखा।' मैंक्रो के अलावा उनकी पत्‍नी फर्स्‍ट लेडी ब्रिगेट ने भी राजा-रानी का स्‍वागत नमस्‍ते से किया।

यूरोप की अथॉरिटीज ने हैंडशेक न करने को कहा

यूरोप की पब्लिक हेल्‍थ अथॉरिटीज ने लोगों से अपील की है कि वे सभी हैंडशेक से बचें ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। अथॉरिटीज मान रही हैं कि वायरस इंसानों के करीबी संपर्क से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक फ्रांस में 1500 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मैंक्रो ने हाल ही में कहा था कि उनका देश स्थिति से निबटने के लिए सही कदम उठा रहा है।

प्रिंस चार्ल्‍स और नेतन्‍याहू भी बोले नमस्‍ते

प्रिंस चार्ल्‍स और नेतन्‍याहू भी बोले नमस्‍ते

मैंक्रो से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भी लोगो से अपील की है कि वे हाथ मिलाने की जगह नमस्‍ते को अपने अभिभावदन करने के अंदाज का हिस्‍सा बनाएं। नेतन्‍याहू ने कुछ दिनों पहले अपने देशवासियों से अपील की थी कि वे सभी कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए भारत की परंपरा नमस्‍ते को चलन में लाएं। नेतन्‍याहू से अलग पिछले दिनों ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्‍स ने लंदन में आयोजित एक कॉमनवेल्‍थ इवेंट में लोगों का अभिभावन इसी नमस्‍ते किया है।

पीएम मोदी ने की अपील, सलमान खान ने कहा नो हैंडशेक

पीएम मोदी ने की अपील, सलमान खान ने कहा नो हैंडशेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पहले लोगों से कहा था कि नमस्‍ते को चलन में लाने की आदत डालें। पीएम मोदी से अलग बॉलीवुड के एक्‍टर अनुपम खेर और सलमान खान भी लोगों से अपील कर चुके हैं जब तक कोरोना वायरस नियंत्रण में नहीं आ जाता तब तक वे नमस्‍ते कहने की आदत डालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+