कोरोना का खौफ: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी में दिखे फ्लू के लक्षण, खुद को घर में किया कैद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है वहीं, अब कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इससे अछूते नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो महामारी के प्रकोप के चलते अब घर से काम करेंगे। उन्होंने यह फैसला अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो में फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने के बाद लिया है। हालांकि सोफी ट्रूडो में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए उनका परीक्षण किया गया है जिसका परिणाम अभी आना बाकी है।

पत्नी की रिपोर्ट आने तक घर से ही काम करेंगे जस्टिन ट्रूडो

पत्नी की रिपोर्ट आने तक घर से ही काम करेंगे जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एतियातन के तौर पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने सभी आधिकारिक काम को घर से निपटाने के फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जस्टिन ट्रूडो की पत्नी गुरुवार को ब्रिटेन से एक कार्यक्रम से लौटी थीं, जिसके बाद उन्होंने बुखार की शिकायत की थी। इसी बीच पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि जब तक उनकी पत्नी की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वह अपने कार्यालय नहीं जाएंगे और घर से ही काम करेंगे।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने रद्द की मीटिंग

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने रद्द की मीटिंग

पीएम ऑफिस ने बताया कि इस दौरान पीएम जस्टिन ट्रूडो रोजाना की गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे लेकिन कार्यालय नहीं जाएंगे। इसके अलावा वह फोन पर अपने काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे, वर्चुअल मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे और कोरोना वायरस को लेकर होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में भी भाग लेंगे। हालांकि पीएम ने अपनी पत्नी सोफी ट्रूडो में फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद कनाडा के प्रॉविन्सियल प्रीमियर की मीटिंग को रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीयमूल के विपक्षी नेता जगमीत सिंह की भी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह भी घर से ही काम करेंगे।

तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

बता दें कि कोरोना वायरस को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है जिसके बाद से दुनियाभर के देश इस महामारी को लेकर चिंतित हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस ने विश्व के 117 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है और अब तक इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 4600 के पार चला गया है। भारत में इस महामारी से पहली मौत कर्नाटक में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें: Good News: चीन में Coronavirus के नए केसेज में आई कमी, 80% मरीज पूरी तरह से ठीक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+