Good News: चीन में Coronavirus के नए केसेज में आई कमी, 80% मरीज पूरी तरह से ठीक
बीजिंग। दुनियाभर में कोरोना वायरस ने सबको डराकर रखा है। इन सबके बीच ही चीन से गुरुवार को अच्छी खबर आई है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की तरफ से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि देश में अब कोरोना वायरस के नए केसेज में तेजी से कमी आ रही है। शिन्हुआ की तरफ से बताया गया है कि नोवेल कोरोनावायरस के केंद्र वुहान में भी तेजी से नए मामलों में कमी आई है। एजेंसी ने चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन (एनएचएस) के हवाले से यह बात कही है।

दर्ज हुए बस आठ नए मामले
चीन में बुधवार को संक्रमण की वजह से 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही चीन में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 3,169 तक पहुंच गया है। बीजिंग मे एक प्रेस कॉन्फेंस हुई और इसमें एनएचएस के प्रवक्ता मी फेंग की तरफ से बताया गया है कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब कमी आ रही है। फेंग ने बताया है कि देश भर में पूरे देश में महामारी की स्थिति भी अब कम स्तर पर आ गई है। संक्रमण के नए मामले भी पहली बार दहाई की संख्या से नीचे आ गए हैं। बुधवार को वुहान में कोरोना वायरस के आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि हुबेई में सात केस सामने आए हैं। इन सात में से छह ऐसे हैं जो दूसरे देश से चीन आए हैं। हुबेई प्रांत महामारी का केंद्र है और पिछले वर्ष दिसंबर में इसी प्रांत से यह वायरस पूरी दुनिया में निकला है।
यात्रा में दी गई ढील
गुरुवार को देश में यात्रा पर जारी प्रतिबंध में कुछ ढील दी गई। वहीं चीन के दो शहरों और गांवों में कुछ इंडस्ट्रीज में भी प्रोडक्शन शुरू हुआ है। चीन में अब तक 80 प्रतिशत लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। मंगलवार तक कोरोना वायरस के 62,793 मरीज पूरी तरह से ठीक हकर अपने घर पहुंच गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की तरफ से कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है। डब्लूएचओ ने कहा है कि यह महामारी मौसमी बुखार की तुलना मे 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। अब तक दुनिया में 126,000 लोग इससे संक्रमित हैं और 4,624 लोगों की जान चली गई है।
-
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications