चीन में शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में पहुंचा कोरोना, बुखार पीड़ित मरीजों से भरे क्लीनिक
कोरोना वायरस संक्रमण चीन के शहरी इलाकों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच गया है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दो महीनों में चीन की 50 करोड़ आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण कहर बरपा रहा है। क्योंकि चीन ने यात्रा प्रतिबंधों को इसी वर्ष खत्म कर दिया था। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 500 मिलियन से अधिक लोग आने वाले दिनों में कोविड-19 संक्रमण की लहर का सामना कर सकते हैं। रिपोर्ट में ऐसा इसलिए दावा किया जा रहा है कि क्योंकि लाखों प्रवासी मजदूर जनवरी में लूनर न्यू ईयर (LNY) की छुट्टियों के लिए अपने गांव लौटते हैं।
सोशल मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन के गांवों में संक्रमण पहले से ही फैलना शुरू हो गया है। आलम यह है कि कई ग्रामीण क्लीनिक पहले से ही बुखार से पीड़ित रोगियों से भरे हुए हैं। वहीं, कोविड के लक्षणों वाले भी क्लीनिकों में रिपोर्ट कर रहे हैं। चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स (जीटी) टैब्लॉइड ने इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि कोरोना के मामले ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगे हैं।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था चीन के ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी है। ऐसे में कोरोना वायरस ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैसला है तो चीन के लिए बड़ी मुसीबत पैदा हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर इस महीने वुहान विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशियोलॉजी के एक प्रोफेसर लू डेवेन ने भी इस सप्ताह बड़ा दावा किया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि अगर चीन के ग्रामीण इलाकों में कोरोना फैलता है तो देश के मुसीबत पैदा हो जाएगी।
लून के मुताबिक चीन के ग्रामीण इलाकों में अभी तक की लहर में कोरोना ज्यादा नहीं फैला था। लेकिन इस बार देखना होगा कि कोरोना वायरस की गांवों में क्या स्थिति होगी? लू के अनुसार पिछले तीन वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी को सिर्फ बाहरी आवाजाही को रोककर ही रोका गया था। साथ ही इससे पहले ग्रामीण इलाकों में बहुत ही कम मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत पड़ती थी। लेकिन इस बार वायरस ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में महामारी ग्रामीण इलाकों में भी फैल सकती है।
Recommended Video

2021 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार चीन में 509.8 मिलियन यानि कि 50 करोड़ 98 लाख ग्रामीण निवासी हैं। यह बहुत बड़ी आबादी है जो आने वाले हफ्तों में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हो सकती है। ऐसे में महामारी से निपटने में समस्या आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों की आबादी का प्रतिशत शहरी क्षेत्रों की तुलना में बड़ा है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में 23 प्रतिशत आबादी बूढों की है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में चीन में शहरी क्षेत्रों में प्रति 1,000 लोगों के लिए 8.81 अस्पताल के बिस्तर थे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 4.95 है। वहीं, ग्रामीण इलाकों से विश्वसनीय डेटा की कमी भ्रम को बढ़ाएगी। लू के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा संसाधनों की कमी और स्वच्छता की खराब स्थिति के कारण मूल रूप से शांतिपूर्ण ग्रामीण इलाकों में महामारी का केंद्र बन गया है। जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में भी लोग महामारी का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस कोरोना गाइडलाइंस का क्यों कर रही है विरोध, क्या राहुल ने कोविड टेस्ट किया? अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications