कांग्रेस कोरोना गाइडलाइंस का क्यों कर रही है विरोध, क्या राहुल ने कोविड टेस्ट किया? अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

अनुराग ठाकुर ने पूछा,क्या कांग्रेस कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगी? क्या एक परिवार या पार्टी कोविड प्रोटोकॉल से ऊपर है। कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

anurag thakur rahul gandhi

कोरोना वायरस के देश में मामलों में नए सिरे से उछाल की आशंकाओं के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा' एक महीने से अधिक समय से चल रही है। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड मामलों में रिकॉर्ड तेजी से कई देश जूझ रहे हैं और सरकार ने हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं। तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है? प्रोटोकॉल सभी के लिए हैं।"

क्या राहुल गांधी ने कोविड टेस्ट किया?

क्या राहुल गांधी ने कोविड टेस्ट किया?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''क्या राहुल गांधी ने खुद का कोरोना जांच करवाया है...क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान "हाथ में हाथ डाले" चल रहे थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू तो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो क्या राहुल गांधी ने कोरोना जांच किया?''

उन्होंने कहा, ''हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उस दिन राहुल गांधी मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। क्या राहुल ने खुद की कोविड जांच कराई?'' भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के तीन दिन बाद 19 दिसंबर को सुक्खू कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

'कोरोना फिर फैला तो कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा'

'कोरोना फिर फैला तो कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर देश में कोरोना फिर से नए वैरिएंट के साथ फैलता है तो इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ठाकुर ने पूछा, ''क्या कांग्रेस नेताओं ने कोविड के बारे में गलत सूचना फैलाना जारी रखने का फैसला किया है जैसा कि उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर किया था।''

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "वैश्विक स्तर पर कोविड की मौजूदा स्थिति के बीच हमने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह कांग्रेस नेताओं को तय करना है कि क्या वे जिम्मेदार नागरिकों की तरह दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। या नहीं''

राहुल गांधी ने कहा- ये सब तो बहाना है

राहुल गांधी ने कहा- ये सब तो बहाना है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि सरकार 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने के बहाने बना रही है। राहुल ने गुरुवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'यह उनका (भाजपा का) नया विचार है, उन्होंने मुझे लिखा कि कोविड आ रहा है और यात्रा बंद करो। ये सब इस यात्रा को रोकने के बहाने हैं।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+