CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर में सीएम योगी ने वो किया जो कोई न कर सका, इन सेक्टर्स में बंपर नौकरियां!
Yogi Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत सोमवार को एक बड़े एलान के साथ की। इस दौरे के पहले ही दिन ₹20,000 करोड़ के MoUs पर साइन हुए। इन सभी डीलों का फोकस डेटा सेंटर, रिन्युएवल एनर्जी और क्लीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स-वेयरहाउसिंग, शहरी आवास-टाउनशिप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय सेवाएं और स्किल डेवलपमेंट जैसे सेक्टर पर रहा। राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से उत्तर प्रदेश में 20,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। यानी निवेश भी और जॉब्स भी।
सिंगापुर के PM लॉरेंस वोंग से मुलाकात
दौरे के दौरान सीएम योगी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की। इन बैठकों में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम योगी ने निवेशकों से उत्तर प्रदेश आने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पिछले नौ सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है।

क्या-क्या डील कर रहे योगी?
मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ ₹6,650 करोड़ के तीन बड़े MoU साइन किए।
• जेवर एयरपोर्ट के पास 100 एकड़ में ₹3,500 करोड़ की लागत से बनने वाली अंतर्राष्ट्रीय थीम-आधारित टाउनशिप
• कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ₹650 करोड़ का लॉजिस्टिक्स पार्क
• नोएडा/ग्रेटर नोएडा में 40 मेगावॉट आईटी कैपेसिटी वाला ₹2,500 करोड़ का हाइपरस्केल डेटा सेंटर
टाउनशिप से क्या होगा?
पहले MoU के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 100 एकड़ भूमि पर एक इंटरनेशनल थीम-आधारित टाउनशिप बनाई जाएगी। इसमें ₹3,500 करोड़ का निवेश होगा और करीब 12,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इसे 2027 में शुरू करने का प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाके को मॉर्डनाइज करेगा।
लॉजिस्टिक्स पार्क और डेटा सेंटर
• लॉजिस्टिक्स पार्क से लगभग 7,500 नौकरियां मिलने की उम्मीद है। इसे भी 2027 में लॉन्च करने की योजना है।
• नोएडा/ग्रेटर नोएडा का हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क लगभग 1,500 नौकरियां देगा। इसे 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
₹5,000+ करोड़ के इन्वेस्टमेंट का टारगेट
प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ग्रुप (PIDG) ने ₹2,500 करोड़ निवेश की प्रतिबद्धता जताई।एवीबीएन लिमिटेड ने ₹2,727 करोड़ रिन्युएवल एनर्जी और एग्री-पीवी प्रोजेक्ट्स में निवेश का इरादा जताया। इन प्रोजेक्ट्स में ग्रीन हाइड्रोजन और कृषि-सौर पहलें शामिल हैं, जो भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम मानी जा रही हैं।
GIC और DBS बैंक से लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर चर्चा
GIC के साथ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रिन्युएवल एनर्जी, स्टोरेज, डेटा सेंटर, टाउनशिप, कमर्शियल रियल एस्टेट और स्किल डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर चर्चा हुई।
• डिजिटल बैंकिंग
• किफायती वित्तीय सेवाएं
• सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम
• ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, बायोगैस और सौर ऊर्जा
बैंक ने सहकारी बैंकों के डिजिटलीकरण में सहयोग की इच्छा भी जताई, जिससे किसानों तक वित्तीय सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकें।
दूसरे सीएम कितना लाए निवेश?
बीते साल दिसंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंगापुर के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने 400 करोड़ की डील साइन की थी, जो कि सीएम योगी द्वारा की गई डील की तुलना में बेहद कम है।
वहीं, मध्य प्रदेश की सीएम डॉ. मोहन यादव ने नवंबर 2024 में जर्मनी-यूके, जनवरी 2025 में जापान की यात्रा की थी। इन दोनों ही यात्राओं से कुल 78,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे, लेकिन इसके आगे क्या काम हुआ, उसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी। साथ ही जुलाई 2025 में मोहन यादव दुबई और स्पेन की यात्रा पर गए थे। जहां उन्होंने सिर्फ 164 करोड़ MoU साइन किए थे।
UP पर क्या बोेले सिंगापुर PM?
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश 'भारत की तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था और सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक' है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की कंपनियां यूपी में लॉजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही हैं और आगे और संभावनाएं हैं।
भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी पर जोर
सीएम योगी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-सिंगापुर संबंध अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूपी निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन के साथ हुई चर्चा में भी निवेश सुविधा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्किल डेवलपमेंट मुख्य मुद्दे रहे।
कुल मिलाकर क्या है तस्वीर?
₹20,000 करोड़ का निवेश, 20,000+ नौकरियों की संभावना, 2027-28 तक लॉन्च होने वाले मेगा प्रोजेक्ट्स, ग्रीन एनर्जी और डेटा सेंटर पर फोकस- यह दौरा सिर्फ फोटो-ऑप नहीं बल्कि लॉन्ग-टर्म इकोनॉमिक गेम प्लान का हिस्सा दिखता है। अब देखने वाली बात होगी कि ये MoU जमीन पर कितनी तेजी से उतरते हैं और यूपी की ग्रोथ स्टोरी को कितना आगे ले जाते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications