मात्र 24 घंटे में जुटाए 1 करोड़ फॉलोअर्स, चायनीज इन्फ्लुएंसर ने Cockroach Janta Party को छोड़ा पीछे, मगर कैसे?
भारत में सोशल मीडिया पर लॉन्च हुई Cockroach Janta Party (CJP) इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। जिसने महज 5 दिनों के भीतर Douyin (Social Media App) पर BJP और Congress से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल किए। लेकिन अब China से एक ऐसी इन्फ्लुएंसर ने वापसी की है जिससे पूरा इंटरनेट हिल गया है। इस इन्फ्लुएंसर ने CJP को भी इस रेस में हराते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलओर्स बटोरे।
2022 में अचानक गायब हो गई थीं लुओ वांग
साल 2022 में अपने करियर के सबसे लोकप्रिय दौर में पहुंचने के बाद लुओ वांग अचानक सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। उनके अचानक गायब होने के बाद इंटरनेट पर उनकी प्राइवेट लाइफ और करियर को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं।

Douyin पर की ग्रैंड वापसी
उनकी अनुपस्थिति के दौरान लाखों फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। कई लोगों को लग रहा था कि शायद वह अब कभी सोशल मीडिया पर वापस नहीं आएंगी। Douyin पर उनकी वापसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पूरी तरह हिला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही उनका नया वीडियो अपलोड हुआ, लाखों लोगों ने उसे देखना शुरू कर दिया।
24 घंटे में 1 करोड़ नए फॉलोअर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वापसी के सिर्फ एक दिन के भीतर उनके अकाउंट पर लगभग 10 मिलियन यानी 1 करोड़ नए फॉलोअर्स जुड़ गए। इस वजह से उनकी वापसी इस साल चीनी सोशल मीडिया की सबसे बड़ी वायरल घटनाओं में से एक बन गई।
वापसी वीडियो में दिखीं भावुक
अपने कमबैक वीडियो में लुओ वांग काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इतने लंबे समय बाद भी उन्हें याद रखा और उनका समर्थन जारी रखा।
अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
लुओ वांग ने अपनी गैरहाजिरी को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने मानसिक और निजी जीवन पर ध्यान देने के लिए कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर हो गई थीं। वहीं, उनकी वापसी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को सपोर्ट और प्यार भरे संदेशों से भर दिया। कई फैंस ने लिखा कि वे पिछले कई सालों से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे।
चीन की सबसे प्रभावशाली Beauty Creators में थीं शामिल
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें चीन की सबसे प्रभावशाली ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बताया। उनकी वीडियो स्टाइल, मेकअप कंटेंट और ऑनलाइन पर्सनैलिटी की वजह से उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications