35 साल की ग्लैमरस एक्ट्रेस ने खाया आधा सेब, झूठे Apple को लेकर फैन ने की ऐसी हरकत, लगी कीमत और फिर जो हुआ
Silk Smitha: भारतीय सिनेमा में कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी समय की सीमाओं को पार कर जाती है। ग्लैमरस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और अनोखे अंदाज से पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस आज भी करोड़ों लोगों की यादों में जिंदा हैं। हाल ही में फिल्म लेखक और निर्देशक कनागला जयकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान सिल्क स्मिता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है, जिसने एक बार फिर उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी की याद दिला दी।
सिल्क स्मिता के खाए हुए सेब के लिए लगी थी बोली
निर्देशक कनागला जयकुमार के अनुसार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सिल्क स्मिता एक सेब खा रही थीं। कुछ देर बाद उन्होंने उसे एक तरफ रख दिया। इसके बाद वहां मौजूद फैंस के बीच उस सेब को पाने की होड़ मच गई थी।

फैंस के जुनून ने साधारण सेब को बना दिया था 'कीमती'
-कनागला जयकुमार ने बताया कि शूटिंग सेट पर मौजूद लोगों के बीच उस सेब को लेकर इतनी दिलचस्पी बढ़ गई थी कि आखिरकार उस खाए हुए सेब की नीलामी करानी पड़ी थी। हैरानी की बात ये रही कि उस दौर में एक फैंस ने उस आधे खाए हुए सेब के लिए करीब 25 हजार रुपये खर्च कर दिए थे।
-फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि ये घटना केवल एक दिलचस्प किस्सा नहीं बल्कि सिल्क स्मिता के उस असाधारण स्टारडम का प्रमाण है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उस समय उनके नाम मात्र से फिल्में चर्चा में आ जाती थीं और दर्शक सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच जाते थे।
विजयलक्ष्मी से सिल्क स्मिता बनने तक का सफर
आपको बता दें कि सिल्क स्मिता का असली नाम विजयलक्ष्मी था। एक साधारण परिवार में जन्मी विजयलक्ष्मी का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। कम उम्र में ही उन्हें कई व्यक्तिगत और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। आर्थिक तंगी और निजी परेशानियों के कारण उनकी पढ़ाई भी बीच में छूट गई थी। हालांकि मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर कदम बढ़ाया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी।
छोटे रोल से शुरू हुआ सफर, फिर बनीं ग्लैमर स्टार
-फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू करने के दौरान सिल्क स्मिता को छोटे-मोटे किरदार मिले लेकिन उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्द ही निर्माताओं और निर्देशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
-मलयालम फिल्म 'ओट्टाप्पेट्टावर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिल्क स्मिता को पहले ही साल कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने तमिल और मलयालम सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बनाई। बाद में मशहूर निर्देशक भारतीराजा की फिल्म 'सीथाकोकाचिलुका' के जरिए उन्होंने तेलुगू दर्शकों के बीच भी पॉपुलैरिटी हासिल की।
16 साल में सिल्क स्मिता ने 360 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
-एक बार सफलता का स्वाद चखने के बाद सिल्क स्मिता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब 16 साल के अपने करियर में उन्होंने 360 से अधिक फिल्मों में काम किया। तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सिल्क स्मिता दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे बिजी और डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं।
-बोल्ड डांस से लेकर अहम किरदारों और कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने तक, सिल्क स्मिता ने हर रूप में दर्शकों का मनोरंजन किया। यही वजह रही कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थी बल्कि अपने दौर की सांस्कृतिक पहचान बन गई थीं।
आज भी कायम है सिल्क स्मिता का जादू
-सिल्क स्मिता ने सितंबर 1996 में सिर्फ 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें गए कई साल बीत चुके हैं लेकिन उनका नाम आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच उतनी ही दिलचस्पी के साथ लिया जाता है। उनके जीवन से जुड़े किस्से, संघर्ष और सफलता की कहानियां लगातार सामने आती रहती हैं।
-सिल्क स्मिता के खाए हुए एक सेब की नीलामी का ये किस्सा भी इस बात का सबूत है कि वह केवल एक फिल्म स्टार नहीं थीं बल्कि अपने दौर की ऐसी सनसनी थीं, जिनके लिए लोगों का जुनून किसी दीवानगी से कम नहीं था।













Click it and Unblock the Notifications