PM Modi Seychelles Visit: UPI, स्पेस और ₹1250 करोड़ की मदद! भारत-सेशेल्स के 19 समझौतों में क्या-क्या है खास?

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के आखिरी दिन विक्टोरिया में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इससे पहले भारत और सेशेल्स के बीच 19 बड़े समझौतों और कई Development Projects पर सहमति बनी।

इनमें UPI Digital Payment, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, हेल्थ, एजुकेशन, AI, स्पेस और कृषि जैसे अहम सेक्टर शामिल हैं। यह दौरा दोनों देशों के 50 साल पुराने Diplomatic Relations को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

india seychelles 19 agreements

भारतीय समुदाय से मिलकर दिया अपनापन का संदेश

दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने विक्टोरिया में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके योगदान की सराहना की। सेशेल्स में रहने वाले भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पीएम ने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच भरोसे और दोस्ती की सबसे मजबूत कड़ी है।

ये भी पढ़ें: Modi Seychelles Visit: पीएम मोदी ने सेशेल्स की संसद में 'चटनी और समोसा' का क्यों किया जिक्र, वायरल हुआ वीडियो

19 समझौतों से मजबूत होगी भारत-सेशेल्स Partnership

भारत और सेशेल्स ने रक्षा, साइबर सिक्योरिटी, AI, हेल्थ, एजुकेशन, कृषि, स्पेस और समुद्री सुरक्षा समेत 19 बड़े समझौतों पर सहमति बनाई। भारत ने सेशेल्स को 1,250 करोड़ रुपए की Line of Credit भी दी है। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच Development, Technology और Strategic Partnership को नई ऊंचाई देना है।

UPI से लेकर स्पेस तक बढ़ा टेक्नोलॉजी सहयोग

दोनों देशों के बीच UPI आधारित Digital Payment System शुरू करने पर सहमति बनी। इसके लिए NPCI इंटरनेशनल और सेशेल्स के सेंट्रल बैंक के बीच Agreement हुआ। साथ ही शांतिपूर्ण Space Mission, Digital Technology और Innovation के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और टेक्नोलॉजी संबंध और मजबूत होंगे।

रक्षा और समुद्री सुरक्षा में भारत की बड़ी मदद

भारत ने सेशेल्स को 'मेड इन इंडिया' Fast Patrol Vessel, 10 Utility Vehicle, 5 Patrol Boats, 6 Ambulance, 500 Metric Ton चावल और 8,500 Metric Ton सीमेंट की सहायता दी। इसके अलावा तटरक्षक जहाज और डोर्नियर विमान को भी अपग्रेड किया गया। हिंद महासागर में सुरक्षा बढ़ाने और समुद्री सहयोग मजबूत करने के लिए दोनों देशों ने कई अहम फैसले लिए।

ये भी पढे़ं: PM Modi Seychelles Visit: पीएम मोदी को एक और बड़ा अवार्ड, सेशेल्स ने 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान' से किया सम्मानित

50 साल की दोस्ती, अब भविष्य पर फोकस

इस साल भारत और सेशेल्स के बीच Diplomatic Relations के 50 साल पूरे हुए हैं। इसी मौके पर दोनों देशों ने स्मारक Logo भी लॉन्च किया। पीएम मोदी सेशेल्स के National Day Celebration में Chief Guest बने, जो अपने आप में ऐतिहासिक पल रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल शानदार रहे हैं, लेकिन दोनों देशों की दोस्ती का सबसे मजबूत दौर अभी आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+