Kangana Ranaut ने 47 साल के एक्टर का काट लिया होंठ? ये क्या कर बैठीं BJP सांसद? जानें पत्रकार के दावे का सच

Kangana Ranaut: बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अक्सर ऐसे किस्से और दावे सामने आते रहते हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियां बन जाते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर भी एक ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया गया है कि फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन में कंगना इतनी ज्यादा किरदार में डूब गई थीं कि उन्होंने एक्टर और कॉमेडियन वीर दास का होंठ काट लिया था और उनको चोट पहुंचा दी थी।

'रिवॉल्वर रानी' के किसिंग सीन को लेकर उठा विवाद
ये कहानी सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि अब इस पूरे मामले पर खुद एक्टर वीर दास ने प्रतिक्रिया देकर सच्चाई साफ कर दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सिमी चंडोक ने 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया था। बातचीत में उन्होंने दावा किया कि फिल्म के एक रोमांटिक सीन में कंगना रनौत को वीर दास को पैशनेट तरीके से Kiss करना था।

Kangana Ranaut

वरिष्ठ पत्रकार सिमी चंडोक ने किया था बड़ा दावा

वरिष्ठ पत्रकार सिमी चंडोक ने बताया था कि शूटिंग के दौरान कंगना रनौत अपने किरदार में इतनी खो गई थीं कि निर्देशक के 'कट' बोलने के बाद भी उन्होंने सीन जारी रखा था। दावा किया गया कि इसी इंटीमेट सीन के दौरान कंगना रनौत ने वीर दास के होंठ काट लिए थे। उनके डोंठ पर चोट लग गई थी और वहां से खून निकल आया था। यह बयान सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

Kangana Ranaut पर डायरेक्टर ने फेंक कर मारी चप्पल, BJP सांसद बोलीं- घिनौना कांड हुआ, 20 साल बाद बताया सच
Kangana Ranaut पर डायरेक्टर ने फेंक कर मारी चप्पल, BJP सांसद बोलीं- घिनौना कांड हुआ, 20 साल बाद बताया सच

वीर दास ने बताई किसिंग सीन की सच्चाई

विवाद बढ़ने के बाद एक्टर वीर दास ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और इसका वास्तविक घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। वीर दास ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कंगना रनौत बेहद पेशेवर कलाकार हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि कंगना एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनके बारे में इस तरह की झूठी बातें फैलाना गलत है।

कंगना रनौत ने भी दिया मजेदार जवाब

-वीर दास की सफाई के बाद कंगना रनौत ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीर दास का धन्यवाद करते हुए इस वायरल कहानी पर तंज कसा है। कंगना ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने अपनी कल्पनाओं को सच मानकर ये कहानी गढ़ ली हो।

-कंगना रनौत ने व्यंग्य करते हुए कहा है कि कहानी में उन्हें खून पीने वाली और वीर दास को सदमे में रहने वाला व्यक्ति दिखाया गया है, जो बेहद अजीब और हास्यास्पद लगता है। उनकी ये प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कौन हैं वीर दास?

वीर दास भारतीय मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं। वह एक्टर, स्टैंडअप कॉमेडियन, लेखक और संगीतकार के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कॉमेडी से खास पहचान हासिल की है। साल 2023 में उनके नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'बदमाश कंपनी', 'दिल्ली बेली', 'गो गोवा गॉन' और 'रिवॉल्वर रानी' जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

कंगना और वीर की Kiss कहानी है मनगढ़ंत

कंगना रनौत और वीर दास से जुड़ी ये कहानी सोशल मीडिया पर भले ही तेजी से फैल गई हो लेकिन अब खुद दोनों कलाकारों के बयान सामने आने के बाद मामला काफी हद तक साफ हो गया है। वीर दास ने जहां इसे मनगढ़ंत बताया है, वहीं कंगना ने भी अपने अंदाज में इस दावे का मजाक उड़ाते हुए अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+